कचरे के ढेर से खून से लथपथ मिला भ्रूण : कपड़े और रुई लपेटकर फेंका, कुत्तों ने खींचा, पुलिस ने जांच के लिए भेजा

जगराओं, लुधियाना। लुधियाना के जगराओं शहर में कुक्कड़ चौक के पास कचरे के ढेर के पास एक लिफाफे में खून से लथपथ भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया।  स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में घूम रहे कुत्ते खून से लथपथ एक लिफाफे को घसीट कर लाए थे। लिफाफे से खून टपकता देख लोगों ने उसे खोला तो अंदर भ्रूण मिला। भ्रूण को डायपर, कपड़े और रूई में लपेटकर रखा गया था, लेकिन कुत्तों द्वारा लिफाफा फाड़ दिए जाने से यह सामने आया।

सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी । पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और इलाके में लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जांच करते हुए। - Dainik Bhaskar

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जांच करते हुए।

जगराओं में कचरे के ढेर से एक भ्रूण मिला है।
जगराओं में कचरे के ढेर से एक भ्रूण मिला है।

पुलिस ने भ्रूण को जांच के लिए अस्पताल भेजा

थाना सिटी के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि मेडिकल टीम ही यह पुष्टि कर पाएगी कि यह भ्रूण है या नहीं। इसके बाद ही भ्रूण के लिंग का पता लगाया जाएगा। भ्रूण को जांच के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस जगराओं और आसपास के अस्पतालों व स्कैनिंग सेंटरों के रिकॉर्ड भी खंगालेगी है, ताकि भ्रूण के स्रोत और मामले की सच्चाई का पता चल सके। वही आस के लोगो ने कहा कुक्कड़ चौक से रायकोट रोड़ व चौक के चारो रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगे है। अगर पुलिस चारों रास्तों के कैमरे चेक कर गहराई से जांच करे तो सच्चाई सामने आ सकती है।

Share This Article
Leave a comment