BREAKING :  प्रयागराज में सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश: हवा में डगमगाया, तेज आवाज हुई; प्रत्यक्षदर्शी बोले- 3 को बचाया

प्रयागराज- प्रयागराज में सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट हवा में उड़ते-उड़ते डगमगाया और तालाब में गिर गया। जहां हादसा जहां हुआ, वह शहर के बीचों-बीच का इलाका है। यहां तालाब से सटा हुआ स्कूल और रिहायशी कॉलोनियां हैं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- एयरक्राफ्ट क्रैश होने से पहले 3 लोग पैराशूट से कूद गए और तालाब में गिरे। वहां दलदल में फंस गए। स्थानीय लोगों ने उनको बाहर निकाला है।

कुछ ही देर में सेना का हेलिकॉप्टर भी पहुंच गया। हालांकि, जहां विमान गिरा हुआ है। वहां दलदली तालाब है, चारों तरह जलकुंभी उगी हुई है।। ऐसे में एयरक्राफ्ट तक कोई भी टीम नहीं पहुंच पाई है। एयरक्राफ्ट में और लोग सवार थे या नहीं, ये अभी क्लियर नहीं हो पाया है।  हादसा बुधवार दोपहर केपी कॉलेज के पीछे हुआ। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- पास में स्कूल है। बच्चे प्रैक्टिकल दे रहे थे, तभी तेज लाल रंग दिखाई दिया। दो मिनट बाद पैराशूट खुल गए। जहाज तालाब में गिर गया। अब तक तीन लोगों को बाहर निकाला गया है। तीनों लोग वर्दी में थे।एयरक्राफ्ट तालाब के बीचों-बीच गिरा। वह दलदली इलाका है। ऐसे में एयरक्राफ्ट तक कोई टीम नहीं पहुंच पाई है।

एयरक्राफ्ट तालाब के बीचों-बीच गिरा। वह दलदली इलाका है। ऐसे में एयरक्राफ्ट तक कोई टीम नहीं पहुंच पाई है।
 
स्थानीय लोगों ने बताया कि 3 लोग पैराशूट से कूदे थे, वह तालाब में गिर गए थे। उनको बाहर निकाला गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि 3 लोग पैराशूट से कूदे थे, वह तालाब में गिर गए थे। उनको बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- रॉकेट जैसी आवाज आई

प्रत्यक्षदर्शी पदम सिंह ने बताया-हम लोग स्कूल कैंपस में थे, तभी रॉकेट जैसी आवाज आई। आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग दलदल में फंसे थे। हम लोग तालाब में कूद गए और 3 लोगों को बाहर निकाला। एयरक्राफ्ट मेला की तरफ से आया था।

Share This Article
Leave a comment