BREAKING PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले ब्लास्ट की धमकी: ई-मेल में डेरा बल्लां निशाने पर, स्कूलों को उड़ाने की चेतावनी

बम धमकी के बाद कैंब्रिज स्कूल में पुलिस जांच कर रही है।
जालंधर PM नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से एक दिन पहले जालंधर में कैंब्रिज स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों एक्टिव हो गईं और सर्च ऑपरेशन चलाया। यह धमकी ईमेल पर भेजी गई है। हालांकि आज गुरु रविदास महाराज की जयंती पर शोभायात्रा के चलते जालंधर के स्कूलों में छुट्टी है।

ईमेल में लिखा गया है कि मोदी के दौरे को लेकर बम ब्लास्ट होगा। मेल को ‘बिली हाल’ के नाम से भेजा गया। अंदर लिखा- आज 3-4 स्कूलों में बम धमाका होगा। हम गुरु रविदास जी की फुल रिस्पेक्ट करते हैं। लेकिन मोदी खालिस्तान वालों का दुश्मन है। खालिस्तानियों का बाबा निरंजन दास के साथ कोई गिला-शिकवा नहीं है। मसला मोदी का है। निज्जर की मौत का जिम्मेदार कौन है…बदला…बदला…बदला। निशाने पर डेरा बल्लां।

धमकी का ई-मेल की कॉपी….

40 मिनट के करीब रुकेंगे पीएम

पीएम मोदी की सुरक्षा के चलते पुलिस ने पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पीएम का जालंधर के डेरा बल्ला में करीब 40 मिनट रुकने का प्लान है। इसमें उनकी 15 मिनट की स्पीच भी शामिल है।

इसके अलावा पीएम 10 मिनट तक डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात करेंगे। पंजाब लीडरशिप के साथ भी पीएम की 10 मिनट की मीटिंग होगी। इसके बाद पीएम दिल्ली के लिए वापसी करेंगे।

Share This Article
Leave a comment