पूर्व भाजपा प्रवक्ता अवधेश पांडेय ने कहा- अयोध्या में सपा ने राम का अपमान किया। जनता उसका बदला लेगी। इस पर सांसद अवधेश प्रसाद ने पलटवार किया है। कहा- भाजपा ने बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके गुंडों ने बूथ कैप्चरिंग की। इसके बाद भी भाजपा हारेगी।
मिल्कीपुर में लोकसभा चुनाव में जीते सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद के बेटे अजित प्रसाद और बीजेपी के चंद्रभानु के बीच मुकाबला है। दोनों दलित वर्ग के पासी समाज से आते हैं।
मिल्कीपुर में अगर भाजपा जीतती है तो 8 साल बाद फिर से सीट पार्टी के खाते में जाएगी। बड़ी बात यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी विधानसभा सीट पर बीजेपी 7 हजार वोट से सपा से हार गई थी।
क्यों हुआ उपचुनाव? मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद सपा विधायक थे। 2024 लोकसभा चुनाव में सपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़वाया। वह अयोध्या (फैजाबाद) से सांसद बन गए। तब से यह सीट खाली थी। मिल्कीपुर में उपचुनाव दिसंबर में होने थे, लेकिन भाजपा नेता गोरखनाथ ने अवधेश प्रसाद के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी थी। इसमें उनका नामांकन रद्द करने की मांग की थी। हालांकि, बाबा में उन्होंने याचिका वापस ले ली थी।
