BREAKING मानसा में सनसनीखेज वारदात: पूर्व महिला सरपंच की गोली मारकर हत्या, पति पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग

मानसा पंजाब के मानसा में पूर्व महिला सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात को पड़ोसियों ने अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पूर्व सरपंच के पति पर भी फायरिंग की। हालांकि, गोली गाड़ी में लगने के कारण उनके पति बाल-बाल बच गए।  इसकी सूचना मिलते ही मानसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूर्व सरपंच के शव को अपने कब्जे में लिया। पूर्व सरपंच की पहचान महेंदरजीत कौर (45) निवासी गांव खिलन के रूप में हुई   है।

Share This Article
Leave a comment