वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वीं बार बजट पेश कर रही हैं। इससे पहले वे राष्ट्रपति भवन पहुंची। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को दही-चीनी खिलाई। इस बजट में सरकार 5 बड़ी घोषणाएं कर सकती है। कयास हैं कि नौकरीपेशा लोगों के लिए 13 लाख की इनकम टैक्स फ्री हो सकती है। वहीं, इम्पोर्ट ड्यूटी घटने से सोना-चांदी की कीमतें घट सकती हैं।
