श्री हरिमंदिर साहिब सरोवर में कुल्ला करने का मामला : आरोपी हिरासत में, गाजियाबाद में निहंगों ने आरोपी को घेरा, पुलिस ने लिया हिरासत में

अमृतसर/गाजियाबाद – अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक की शनिवार को गाजियाबाद में निहंगों ने पिटाई कर दी। वह निहंग विक्की थॉमस के साथ वीडियो में नजर आया। इस दौरान उसके साथ बैठे ही किसी निहंग ने उसे थप्पड़ जड़ा।
युवक सुब्हान रंगरीज को निहंगों ने अपने साथ बैठा रखा है, इसी दौरान उसे थप्पड़ मारा गया। - Dainik Bhaskarयुवक सुब्हान रंगरीज को निहंगों ने अपने साथ बैठा रखा है, इसी दौरान उसे थप्पड़ मारा गया।

इसके बाद कुल्ला करने वाला और उसका वीडियो बनाने वाला यानी दोनों युवक माफी भी मांगते हुए नजर आए। जिसके बाद युवक को गाजियाबाद पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। इस मामले में उसके खिलाफ गाजियाबाद के अंकुर विहार थाने में शिकायत हुई थी। गाजियाबाद पुलिस अब उसे अमृतसर पुलिस के हवाले करेगी। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की तरफ से भी अमृतसर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। SGPC ने अपने स्तर पर गोल्डन टेंपल में युवक की जांच की तो पता चला कि वह बेअदबी की नीयत से ही यहां आया था। वह करीब 20 मिनट तक गोल्डन टेंपल में रहा। लेकिन उसने माथा टेकने की कोशिश भी नहीं की। इससे पहले युवक ने 2 बार माफी मांगी। लेकिन पहली बार हाथ जेब में और दूसरी बार सिर्फ एक बार हाथ जोड़ने के बाद सिख समुदाय ने उसके माफी मांगने के तरीके पर सवाल उठाए थे।

Share This Article
Leave a comment