जालंधर में नेशनल हाईवे पर दौड़ती कार के सन रूफ से बाहर निकले बच्चों का स्टंट : पुलिस ने लगाई डांट; 5 हजार का चालान

जालंधर/राहुल
जालंधर में जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर दौड़ती कार से बच्चे सन रूफ के बाहर निकल गए। कार की स्पीड लगभग 70 किमी प्रति घंटा थी। बच्चे 15 किमी के लगभग कार के सन रूफ से बाहर रहे। इसका किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार को नंबर से ट्रेस कर लिया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने कार को पकड़ा और चालक को डांट लगाई। इसके बाद 5 हजार रुपए का चालान काटा गया। पुलिन ने इन फ्यूचर ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी।
जालंधर कैंट के पास नेशनल हाईवे पर दौड़ती कार से बाहर निकले बच्चे।
जालंधर कैंट के पास नेशनल हाईवे पर दौड़ती कार से बाहर निकले बच्चे।

जालंधर कैंट के पास की घटना बच्चों के कार के सन रूफ से बाहर आकर सफर करने की ये घटना कमिश्नरेट पुलिस के इलाके कैंट के पास की है। एक राहगीर ने हाईवे पर दौड़ती कार के सन रूप से बाहर खड़े बच्चों का ये वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा था। वीडियो मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार के नंबर के जरिए चालक की जानकारी जुटाई।

ये खतरनाक, गिर सकते थे बच्चे-ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार

ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि जैसे ही उनके पास वीडियो आया तो उन्होंने कार को ट्रेस कर तुरंत रुकवा लिया। इसके बाद चालक को समझाया गया। हाईवे पर दौड़ती कार के सन रूप से बाहर छोटे-छोटे बच्चे खड़े थे। किसी की उम्र 8 तो किसी की 10 साल  है। झटका लगने पर ये बाहर गिर सकते थे। किसी की जान जाने से ये खतरनाक साबित हो सकता था।

कार चालक बोला-गेड़ी लगाने की जिद कर रहे थे बच्चे

कार चालक से पुलिस ने पूछा कि तुम बच्चों की जान में खतरे में क्यों डाल रहे हो। इस पर कार चालक का कहना था कि बच्चे गेड़ी लगवाने की जिद कर रहे थे। जब वह इनको घुमाने के लिए बाहर हाईवे पर लेकर आया तो ये सन रूफ खोलने की जिद करने लगे। उस वक्त मैंने नहीं सोचा कि इससे नुकसान हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment