CM मान ने कैप्टन हरमनप्रीत से पूछा-ट्रॉफी पंजाब नहीं लाई जा सकती, गेड़ी लगवानी है: कैप्टन हरमनप्रीत से की बात, बोले- कैच पकड़कर तारीख नहीं, इतिहास बदला

जालंधर। पंजाब CM भगवंत मान ने साउथ अफ्रीका को हराने वाली भारतीय महिला टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर, अमनजोत और हरलीन दयोल से वीडियो कॉल पर बात की। CM ने तीनों को बधाई थी। भगवंत मान ने कहा कि हरमन आपने 12 बजे जो कैच पकड़ा उसने तारीख नहीं इतिहास बदल दिया। CM भगवंत मान ने पूछा कि क्या इस ट्रॉफी तो पंजाब नहीं लाया जा सकता। मेरी इच्छा ही की इसकी पंजाब में गेड़ी लगवाएंगे। हर पंजाबी को इसे छूने का हक है। सभी को पता चलना चाहिए कि हमारे पंजाब की शेरनियों ने कमाल किया है। सीएम भगवंत मान ने तीनों प्लेयर्स के साथ हुई इस बातचीत का वीडियो एक्स पर भी शेयर किया है। भगवंत मान ने तीनों प्लेयर्स के साथ लंबी बात की और पंजाब आने पर सम्मानित करने का भरोसा दिया।
सीएम भगवंत मान हरमनप्रीत, अमन जोत, हरलीन दयोल से बात करते हुए। - Dainik Bhaskar

सीएम भगवंत मान हरमनप्रीत, अमन जोत, हरलीन दयोल से बात करते हुए।

हरमन के कैच ने तारीख नहीं इतिहास बदला

कप्तान साहिब, हरमनप्रीत, अमन जोत, हरलीन दयोल, हमारे पंजाब की शेरनियां। क्या कहूं मैं आपको। आपने वर्ल्ड कप जीत लिया। आपने दुनिया जीत ली। मैं स्पोर्ट्स लवर भी हूं। आपके मैच की एक-एक बॉल देखी। हरमन आपने जो 12 बजे कैच पकड़ना उससे तारीख नहीं इतिहास बदल दिया। मैं आपसे ये तो नहीं पूछूंगा कि कैसा लग रहा है आपको। आप कहेंगी कि अभी यकीन नहीं हो रहा। टांगें कांप रही हैं। वैसे आपने बहुत बड़ा इतिहास रचा है। इससे पहले भी आप सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंचे हैं। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका से हम पीछे रह जाते थे। 339 स्कोर चेज करना बहुत बड़ी बात होती है। इससे पहला मैच भी आपका देखा था। आप उसमें भी इमोशनल हो गए थे।

CM ने पूछा-अमन जोत आपको कैसा लग रहा है

अमन जोत आपके पिता की भी एक वीडियो सामने आया था। उसमें वह घर पर बैठकर मैच देख रहे थे। आपने जो दो-तीन बार में कैच पकड़ा वो बहुत अच्छा मूवेमेंट था। आपने वो कैच नहीं पकड़ा टॉफी पकड़ी थी। आप हमारे पंजाब की शान हैं। जब आप पंजाब आएंगी तो आपका सम्मान भी किया जाएगा।

हरमनप्रीत कौर को कहा- क्या शैफाली से विकेट लेने की उम्मीद थी

CM मान ने हरमनप्रीत कौर से पूछा कि जब आपने शैफाली को बॉल थमाई तो क्या आपको पता था कि वो विकेट ले पाएंगी। इस पर हरमनप्रीत ने कहा कि हां मुझे विश्वास था। वैसे भी क्रिकेट में चांस लेना पड़ता है। उसने तो 7 बॉल में 2 विकेट झटक लिए। श्रीचरनी, दिप्ती, ऋचा सबने कमान किया। सीएम मान ने कहा कि जिस क्लेर्क का आपने कैच पकड़ा वो बहुत बड़ा पल था।

CM मान ने पूछा-ट्रॉफी पंजाब नहीं लाई जा सकती, गेड़ी लगवानी है

CM भगवंत मान ने हरमनप्रीत, अमन जोत, हरलीन दयोल से बात करते हुआ कहा कि क्या ये ट्रॉफी पंजाब नहीं आ सकती। इस पर हरमनप्रीत ने कहा कि ये तो BCCI आफिस जाएगी। इसके बाद सीएम मान ने कहा कि हम बात करेंगे। ट्रॉफी को एक बार पंजाब में लाकर पूरे पंजाब की गेड़ी लगवानी है। लोग भी हाथ लगाकर देख सकें कि हमारी बेटियों की ये उपलब्धि है। मैं BCCI से बात करुंगा। इस पर हरमनप्रीत ने कहा कि मैं भी रिक्वेस्ट करके देखूंगी, अगर ऐसा संभव हो पाए तो।

मैच का अंतिम कैच पकड़ने के बाद जीत मिलते ही झूमतीं हरमनप्रीत कौर। (फाइल शॉर्ट)
मैच का अंतिम कैच पकड़ने के बाद जीत मिलते ही झूमतीं हरमनप्रीत कौर। (फाइल शॉर्ट)

हरमनप्रीत ने कहा-हमें गर्व कि हमारे CM हमें देखते हैं हमारे लिए ये बहुत बड़ी अचीवमेंट है। आपने हमें बहुत मोटिवेट किया था। आप जब से सीएम बने हैं स्पोर्ट्स पर्सन की लाइफ ही बदल गई है। ये भी बड़ी खुशी है कि हमारे सीएम हमें वॉच करते हैं। छोटी-छोटी मूवमेंट नोट करते हैं। जब भी मौका मिलता है हमें कॉल करते हैं। इस मैच के बाद पंजाब में लड़कियों के लिए दरवाजे खुलेंगे। लोग लड़कियों को क्रिकेट के प्रति आगे लेकर जाएंगे।

पिच डिफरेंट थी, इसलिए इतना स्कोर काफी था

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि ये वाली पिच पहले वाली पिचों से डिफरेंट थी। हमने जितना स्कोर किया था वो काफी था। हमने स्ट्रेटेजी बनाई थी कि बस कॉन्फिडेंस रखना है और अच्छी फील्डिंग करनी है। सीएम ने कहा कि आप तो ट्रॉफी लेते वक्त नाची भी थीं। पर हरमनप्रीत ने कहा कि पंजाब तो भंगड़े कि बिना नहीं रह सकते।

हरलीन बोलीं-मैं हैरान हूं कि हमारा CM स्पोर्ट्स में इतना इन्वाल्व

सर बहुत बढ़िया लग रहा है। हमारे लिए ये बहुत बड़ी अचीवमेंट है। हमें सरकार से बहुत सहयोग मिला है। स्पोर्ट्स वालों की लाइफ चेंज हो गई। कॉमनवेल्थ के वक्त आपकी स्पीच सुनी थी। तब मुझे लगा कि हमारा सीएम स्पोर्ट्स को लेकर इतनी दिलचस्पी लेते हैं।

Share This Article
Leave a comment