श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूपों के लापता होने का मामला डल्लेवाल ने गंभीरता से उठाया : बोले- प्रशासन जल्द पता लगाए

जगजीत सिंह डल्लेवाल प्रेस बातचीत करते हुए।

जालंधर/अंकित भास्कर

जालंधर में सिख सद्भावना दल और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रकाशन विभाग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूपों के लापता होने का मामला गंभीरता से उठाया। यह मामला 2015 का बताया जा रहा है। उन्होंने कहा सात दिसंबर को अमृतसर में इस मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा

धार्मिक मुद्दे के बावजूद कमेटी ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया

सिख सद्भावना दल और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा SGPC पर आरोप लगाया कि इतने गंभीर धार्मिक मुद्दे के बावजूद कमेटी ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने इस मामले में पंजाब पुलिस के डीजीपी से निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा सात दिसंबर तक पुलिस प्रशासन की ओर से ठोस कदम न उठाए तो 7 तारीख के बाद प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।

डल्लेवाल ने चेतावनी दी कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों के साथ छेड़छाड़ या उन्हें बदलने की कोई भी योजना भविष्य में गंभीर खतरा साबित हो सकती

बलदेव सिंह वडाला ने आरोप लगाया कि जब कुछ लोग इस मामले में न्याय की मांग कर रहे थे, तो प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई की, उन पर मुकदमे दर्ज किए गए और प्रदर्शनकारियों से मारपीट भी करवाई गई। उन्होंने 24 अक्टूबर 2020 की घटना का विशेष तौर पर जिक्र किया।डल्लेवाल ने बताया कि किसानों के आंदोलन के दौरान अपने अनशन के समय उन्होंने संकल्प लिया था।कि यदि वे जीवित लौटे तो इस मुद्दे को पुनः उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि यदि उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है तो यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं से मिलने की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। डल्लेवाल ने चेतावनी दी कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों के साथ छेड़छाड़ या उन्हें बदलने की कोई भी योजना भविष्य में गंभीर खतरा साबित हो सकती है। तय करने के लिए बड़ी सभा करने की घोषणा की है।

Share This Article
Leave a comment