मोहाली में एनकाउंटर: कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया के कातिल ने पुलिस पर किया फायर; मोहाली में हथियार रिकवर करवाने गई थी पुलिस

मोहाली पंजाब की मोहाली पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल एक आरोपी का एनकाउंटर किया है। पुलिस का कहना है कि वे आरोपी करण डिफाल्टर को मोहाली में हथियार बरामद करने के लिए ले गए थे, लेकिन उसने पुलिस पर हमला कर दिया। बता दें कि आरोपी करण डिफाल्टर ने ही कुछ समय पहले गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वह इस मामले में भी वांछित है। पुलिस ने उसे दो दिन पहले ही राणा बलाचौरिया के हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार राणा बलाचौरिया के हत्या का मुख्य शूटर करन डिफाल्टर ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस के साथ उसकी झड़प हो गई। उसे गोली लगी है, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था।

एनकाउंटर के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम। - Dainik Bhaskarएनकाउंटर के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम।

यह एनकाउंटर एयरपोर्ट रोड पर हुआ। अब पुलिस इस मामले की पूरी जानकारी मीडिया को देने वाली है। मोहाली के पुलिस अधीक्षक (SSP) हरमनदीप सिंह हंस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वे जानकारी देंगे कि एनकाउंटर कैसे हुआ, पुलिस ने क्या कार्रवाई की और आगे क्या जांच होगी।

Share This Article
Leave a comment