
मुख्यारोपी कुशल कत्ल केस में जेल जा चुका, गगन तस्करी में अरेस्ट हो चुका
भार्गव कैंप के विजय ज्वेलर को लूटने वाला मुख्यारोपी कुशल इरादा ए-कत्ल के केस में पकड़ा गया। उसने लांबड़ा में किसी का कत्ल किया था। थाना भार्गव कैंप पुलिस का कहना है कि कत्ल का रिकॉर्ड मंगवाया गया है। ये कत्ल 2021 में हुआ था। इस मामले में उसे 10 साल की कैद हुई थी। इसके बाद वह 4 साल की कैद काटकर बेल पर आया था। जालंधर के अलग-अलग थानों में इस पर 6 पर्चे हैं। इनमें एनडीपीसी, लड़ाई-झगड़े के भी केस दर्ज हैं।

दूसरा आरोप गगन शराब तस्करी में जेल जा चुका है
विजय ज्वेलर पर लूट का दूसरा आरोपी गगन है। उस पर भी विभिन्न थानों में शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। थाना भार्गव कैंप पुलिस ने बताया कि तीनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उनके थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं है। दूसरे थानों से पुराना रिकॉर्ड मंगवाया है। इसको देखने के बाद ही डिटेल में कुछ बताया जा सकता है।

ज्वेलर का दावा-लगभग 1 करोड़ रुपए की लूट हुई
शॉप मालिक अजय ने कहा कि लुटेरे उनकी दुकान से सोने के 8 सेट, 12 चेन, एक कड़ा, 2 लेडीज कड़े, अंगूठियां व सोने के टॉप्स ले गए। इनका वजन लगभग 850 ग्राम है। इसके अलावा सवा दो लाख रुपए के करीब कैश भी शामिल है। घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस के अनुसार कुशल, करण और गगन ने इस लूट को अंजाम दिया है। तीनों आरोपी लोकल हैं। तीनों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही गिरफ्तारी थाना भार्गव कैंप पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान के बाद इनको पकड़ने के लिए छापा मारना शुरू कर दिया है। इसे लेकर भार्गव कैंप में इनके छिपने के कुछ ठिकानों पर रेड भी की गई, लेकिन तीनों आरोपी हाथ नहीं आए। पुलिस का कहना है कि लूट की घटना के बाद तीनों कपड़े बदलकर भागे हैं।

CCTV में दिखे थे कपड़े चेंज करते हुए
दरअसल, लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद उनकी एक नई CCTV फुटेज सामने आई थी। वीडियो में आरोपी कपड़े बदलने के बाद पैदल घूमते देखे गए थे। फुटेज ने देखा जा सकता है कि लूट के 15 मिनट बाद ही कुशल, गगन व कर्ण कपड़े बदलकर पैदल ही निकले हैं। बैग भी बदला हुआ है। जांच में क्लियर हुआ कि लुटेरे पैदल आए थे। कैंप से बाहर निकलने के बाद तीनों कहां गए, पता लगाने के लिए पुलिस CCTV कैमरों की जांच की जा रही है।
गुरुवार को भार्गव कैंप में हुई थी विजय ज्वेलर में लूट
बता दें कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे विजय ज्वेलर नामक दुकान में तीन लुटेरे घुसे। तीनों ने अपने मुंह ढंक रखे थे। दुकान में बैठे युवक पर आते ही इन्होंने पिस्तौल तानी। इसके बाद युवक चिल्लाता हुआ बाहर की तरफ भागा। करीब 2 मिनट में तीनों युवकों ने दातर से दुकान का शीशे का काउंटर तोड़ा। इसके बाद ब्राउन कलर के बैग में सोने के गहने भरे और तिजोरी से कैश निकाल लिया। सारी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।
