चप्पल फैक्ट्री में पटाखे की चिंगारी से लगी आग: फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची, बुझाने में लगे 3 घंटे

जालंधर।  जालंधर के मॉडल हाउस स्थित कोट मोहल्ला में बुधवार रात एक चप्पल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग को रात 10:25 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत कर देर रात आग पर काबू पाया। आग बुझाने में दमकल विभाग को लगभग तीन घंटे लगे। इस दौरान पांच से अधिक पानी के टैंकरों का इस्तेमाल किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त गाड़ियां बुलानी पड़ीं।

चप्पल फैक्ट्री में आग की वारदात के बाद मौके पर जमा लोग।

फायर ब्रिगेड के लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो आग काफी फैल चुकी थी। उन्होंने आशंका जताई कि चलाए जा रहे पटाखों की चिंगारी से यह आग लगी हो सकती है।

जालंधर की एक चप्पल फैक्ट्री में देर रात आग लग गई। - Dainik Bhaskar चप्पल फैक्ट्री में आग की वारदात के बाद मौके पर जमा लोग।

Share This Article
Leave a comment