प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
इन ईमेल की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। पुलिस इन धमकियों की गंभीरता से जांच कर रही है। बता दे कि यह धमकी ऐसे समय में आई है जब कुछ दिन पहले ही अमेरिका में बैठे आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था

मुख्यमंत्री को भी मिल चुकी धमकी
इस वीडियो में उसने होशियारपुर जिले का नाम लेते हुए गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी, यदि वे होशियारपुर में झंडा फहराते हैं।पन्नू ने यह भी कहा था कि खालिस्तानी समर्थक होशियारपुर पहुंच चुके हैं और 26 से 29 जनवरी तक दिल्ली जाने वाली किसी भी ट्रेन को उड़ाया जा सकता है, जिसका आरोप खालिस्तानी समर्थकों पर लगेगा।
ट्रेनों में यात्रा न करने की अपील
उसने सिख संगत से इस अवधि में दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रा न करने की अपील की थी और 26 जनवरी को विजय चौक पर खालिस्तानी झंडा फहराने की बात कही थी।पन्नू के इस धमकी भरे वीडियो के सामने आने के बाद से ही आईएफबी, इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट, जीआरपी पुलिस, आरपीएफ पुलिस और पंजाब पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही थीं।
