पति ने पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ होटल में रंगेहाथ पकड़ा : स्कूटी में लगाए GPS से ढूंढकर पहुंचा पति; सरेबाजार फूट-फूटकर रोया

अमृतसर- पंजाब के अमृतसर में पति ने पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ होटल में रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद वह बाजार में ही जोर-जोर से रोने लगा। पति ने कहा कि शादी के बाद से पत्नी की ऐसी हरकतें रहीं, जिस वजह से उसने उसकी स्कूटी पर GPS लगा दिया था। उसे ट्रैक करते ही वह होटल तक पहुंचा।

वहां रंगेहाथ पकड़ी गई पत्नी ने गलती मानने के बजाय कह दिया कि वह पति के साथ नहीं जाना चाहती, वह उसी व्यक्ति के साथ रहेगी, जिसके साथ होटल में पकड़ी गई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अमृतसर में बाजार में पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में बताते पति रो पड़ा तो लोगों ने उसके आंसू पोंछ दिलासा दिया। - Dainik Bhaskarअमृतसर में बाजार में पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में बताते पति रो पड़ा तो लोगों ने उसके आंसू पोंछ दिलासा दिया।

घटना के बाद जांच के लिए पहुंची अमृतसर पुलिस।
घटना के बाद जांच के लिए पहुंची अमृतसर पुलिस।
  • 2010 में शादी, 2018 में भी होटल में पकड़ी: पति ने बताया- मेरी शादी 25 अप्रैल 2010 में दसूहा की रहने वाली युवती से हुआ था। मेरी वाइफ 2018 में भी किसी के साथ होटल में पकड़ी गई थी। जिससे उसके अवैध संबंधों का पता चला। उस वक्त मैंने इसके मम्मी-डैडी को बुलाया। वह यहां आए।
  • माफी मांगने पर बच्चों की वजह से छोड़ा: मैंने वाइफ को वार्निंग दी। उसके मम्मी-डैडी ने भी उसे समझाया। तब पत्नी ने माफी भी मांगी। उसके मम्मी-डैडी ने भी माफी मांगी। तब मैंने इस वजह से माफ कर दिया कि बच्चे छोटे-छोटे हैं। इस बार कोई बात नहीं, गलती हो जाती है।
  • दोपहर में निकली, 15-20 फोन किए लेकिन नहीं उठाया: शुक्रवार (21 नवंबर) को मेरी वाइफ दोपहर करीब साढ़े 3 बजे घर से निकली। मैंने उसे कम से कम 15-20 फोन किए। उसने मेरा फोन नहीं उठाया। मैंने अपनी वाइफ की एक्टिवा पर GPS लगाया हुआ है। GPS से मैंने स्कूटी की लोकेशन ट्रैक की। मैं दुकान से निकला। जब मैं लोकेशन पर आया तो ज्ञानी लस्सी वाले के पास होटल में मिली।
  • होटल गया और वाइफ को रंगेहाथ पकड़ा: इसके बाद मैं होटल में गया। जहां मैंने अपनी पत्नी को रंगेहाथ पकड़ लिया। मुझे पहले भी शक था। 6-8 महीने पहले मुझे इसके बारे में पता चला। मुझे शक था, इसी वजह से मैंने GPS लगाया था कि वह कहां आ-जा रही है, इसके बारे में मुझे पता चलता रहे।
  • ससुराल वालों को बताया, मेरे 2 बच्चे: लड़की के परिवार वालों को भी मैंने फोन किया है। उसकी बहन और भाई को भी बता दिया है। मेरे 2 बच्चे हैं। मैं पुलिस से मांग करता हूं कि इस मामले में कानून के मुताबिक जो भी कार्रवाई बनती हो, वह की जाए और मुझे इंसाफ दिलाया जाए।
बहू के अवैध संबंधों के बारे में बताते ससुर।
बहू के अवैध संबंधों के बारे में बताते ससुर।

ससुर बोले- MLA की कोठी में कराया था राजीनामा

ससुर ने कहा- मेरे बेटे की शादी को 15 साल हो गए हैं। तब से लेकर बहू का झगड़ा चलता रहता है। पहले भी इसके किसी आदमी के साथ अवैध संबंध थे। तब भी ये पकड़ी गई थी। तब गली-मोहल्ले वालों और गणमान्य लोगों ने बीचबचाव कर समझौता करा दिया था। बहू और उसके माता-पिता ने माफी मांग ली थी। उसके सबूत भी हमारे    पास हैं।

जब बहू ने माफी मांगी थी तो हमने MLA की कोठी में बैठकर राजीनामा किया था। अब फिर पकड़ी गई है। अब वह सरेआम कह रही है कि मुझे इसी के साथ रहना है, अपने पति के साथ नहीं जाना। पहले इसने उसने अपना भाई बना रखा था। जिसके साथ बहू के अवैध संबंध हैं, वह भी अकड़ता है।

डेली वह हमारे गली-मोहल्ले से गुजरता है और यह अकड़ दिखाता है कि मैंने तुम्हारे घर की औरत फंसाई है। ससुर ने आगे कहा- बहू के परिवार वालों को बता दिया है। मगर, वह हमें कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इस वजह से हमने उन्हें अमृतसर बुलाया है ताकि उन्हें बहू की हरकतों के बारे में बता सकें।

Share This Article
Leave a comment