हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश का असर पंजाब में: बाढ़ का खतरा, सतलुज-रावी-ब्यास नदी उफान पर, 6 जिलों में स्कूल बंद

पठानकोट में चक्की पुल बारिश से रेलवे ब्रिज को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल पुल से ट्रेन की आवाजाही रोक दी गई है।
पंजाब में बारिश से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश का असर पंजाब में भी देखने को मिला। रणजीत सागर डैम और भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़ने से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।रणजीत सागर डैम से छोड़े गए पानी की वजह से रावी उफान पर है। जिससे पठानकोट में हालात बिगड़ गए हैं। गुरदासपुर में मकोड़ा पत्तन के 7 गांवों का संपर्क देश से टूट गया है। वहीं, भाखड़ा डैम से छोड़े गए पानी का असर सतलुज में देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी सतलुज का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। तरनतारन, फिरोजपुर व फाजिल्का इलाकों में हरिके हैड वर्क्स से छोड़े गए पानी का असर देखने को मिला है।

बारिश से बिगड़ते हुए हालात देख जालंधर, कपूरथला, पठानकोट व गुरदासपुर जिलों के साथ-साथ अमृतसर के अजनाला व रईया ब्लॉक के स्कूलों में आज छुट्‌टी कर दी गई है। फाजिल्का के बाढ़ग्रस्त 20 गांवों के स्कूल अगले आदेशों तक बंद कर दिए गए हैं। पंजाब में आज (26 अगस्त) भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सतलुज के जलस्तर में बढ़ौतरी हुई है।
भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सतलुज के जलस्तर में बढ़ौतरी हुई है।
फाजिल्का जिले में कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं और चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हैं।
फाजिल्का जिले में कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं और चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हैं।
फाजिल्का के कई गांवों तक पहुंचने के लिए किश्तियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
फाजिल्का के कई गांवों तक पहुंचने के लिए किश्तियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
Share This Article
Leave a comment