जलालाबाद। कांग्रेस के सीनियर नेता और उद्यमी रमिंदर आंवला के घर पर इनकम टैक्स की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी गुरुहरसहाय की रिहायश समेत करीबन 12 जगहों पर टीमें पहुंचकर जांच कर रही है। उनसे उनके बिजनेस और इनकम संबंधी ब्यौरे मांगे जा रहे हैं।
गुरुहरसहाय में टीमें तड़के ही करीबन छह बजे पहुंच गई थीं और तभी से अंदर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि रमिंदर आंवला यहां रिहायश पर नहीं हैं और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ हो रही है।
रमिंदर सिंह आंवला इससे पहले 2019 में जलालाबाद से विधायक बने थे। यहां पर उपचुनाव हुआ था। 2019 में सुखबीर सिंह बादल के सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी और उपचुनाव के दौरान उन्हें यहां से जीत मिली थी। मगर 2022 का चुनाव वह हार गए थे।
