ई-मेल के जरिए फिरौती मांगने वाली महिला गिरफ्तार, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जालंधर/राहुल शर्मा
पुलिस कमिश्नर जालंधर श्रीमती धनप्रीत कौर आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा डीसीपी इन्वेस्टिगेशन श्री मनप्रीत सिंह ढिल्लों पीपीएस, एडीसीपी-2 श्री हरिंदर सिंह गिल पीपीएस और एसीपी मॉडल टाउन श्री परमिंदर सिंह पीपीएस के सक्षम नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने ई-मेल के जरिए धमकी देकर फिरौती मांगने के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-6, कमिश्नरेट जालंधर में मुकदमा नंबर 275 दिनांक 20-12-2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 308(4), 308(7), 351, 61(2) के तहत दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता राजेश कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी मॉडल टाउन, जालंधर को उसकी निजी ई-मेल आईडी पर धमकी भरे मेल भेजकर फिरौती की मांग की जा रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर कुमार, एएसआई सुशील कुमार सहित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान 24-12-2025 को आरोपी कमलजीत कौर पत्नी प्रदीप सिंह निवासी न्यू ग्रीन मॉडल टाउन, जालंधर को आपराधिक प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर
लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा तथा पुलिस रिमांड हासिल कर उससे आगे की पूछताछ की जाएगी, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध और फिरौती जैसे गंभीर मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment