अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को जालंधर कुंज में रखा
जालंधर के मेयर विनीत धीर निवास कपूरथला रोड पर है। यहां वह अपने निवास जालंधर कुंज में रहते हैं। परिवार ने यहीं पर पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा है। यहां पर घर में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत सहित कई नेता पहुंचे हैं। इस दुखद घटना से शहर में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे रहे हैं।

मौत की सूचना मिलते ही जालंधर की आप लीडरशिप समेत तमाम राजनेता अस्पताल पहुंचे और मेयर विनीत धीर को ढांढ़स बंधाया। इसके बाद परिजन पार्थिव देह को लेकर कपूरथला रोड के जालंधर कुंज परिवार और रिश्तेदारों को अंतिम दर्शनों के बाद हरनामदासपुरा में शव वाहन में शव यात्रा निकाल ले कर आए।
शव यात्रा में भाजपा के सीनियर नेता अविनाश राय खन्ना, फगवाड़ा के मेयर रामपाल उप्पल,शीतल अंगराल, नीतन कोहली, चंदन अग्रवाल, प्रदीप खुल्लर, संजू अरोड़ा, डॉक्टर जसलीन सेठी, जगदीश समराए, काकू आलुवालिया,राजविंदर कौर थियाड़ा के अलावा शहर के धार्मिक राजनीतिक पाटियों के कौंसलर व नेता पहुंचे हुए थे।
बिजनेस फैमिली है धीर, स्पोर्ट्स गुड्स का काम
धीर फैमिली जालंधर की नामी फैमिली है। इनका स्पोर्ट्स गुड्स का बिजनेस है। जालंधर के बस्ती बावा खेल एरिया में स्पोर्ट्स आइटम बनाने का कारखाना है। इसके अलावा परिवार राजनीतिक प्रभाव भी रखता है। आम आदमी पार्टी की तरफ से विनीत धीर जालंधर के पहले मेयर हैं। वह जालंधर के वार्ड नंबर – 62 से चुनाव जीतने के बाद मेयर बने थे।
