
CP धनप्रीत कौर पड़िता के घर पहुंचे।
13 साल की लड़की सहेली के घर के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस को सूचना दी गई। कुछ लोगों ने लड़की को आरोपी घर जाते देखा था। पुलिस ने घर की तलाश ली लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद आसपास के लोगों ने तलाशी ली तो उसका शव आरोपी के घर के बाथरूम मिला था।
आरोपी को अस्पताल से मिली छुट्टी, मिला पुलिस रिमांड
हत्या के आरोप में गिरफ्तार हरमिंदर सिंह उर्फ रिपी को सिविल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पुलिस ने उसका रिमांड हासिल कर लिया। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान घटना का पूरा मकसद और साजिश की कडियां सामने लाई जाएंगी। उन्होंने कहा
परिवार ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए
पीड़ित परिवार ने एएसआई मंगतराम समेत कई पुलिस कर्मियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। परिवार ने कहा कि एएसआई घटनास्थल पर एक घंटे तक घर में बैठकर चाय पीता रहा और बाहर आकर यह कहता रहा कि बच्ची घर में नहीं है, जबकि उसी दौरान बच्ची मृत अवस्था में पाई गई थी।परिवार ने मांग की है कि लापरवाह पुलिस कर्मियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग
परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके। परिवार ने आरोपी को फांसी की सजा की मांग की। कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि परिवार को इंसाफ मिलेगा। जांच की गति तेज की जाएगी। लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा जाएगा।
