LIVE :  पंजाब में आज  ब्लॉक समिति व जिला परिषद के लिए हुई वोटिंग की काउंटिंग : AAP के एतराज पर रीकाउंटिंग, अकाली उम्मीदवार की जीत का अंतर बढ़ा

पंजाब में आज (17 दिसंबर) ब्लॉक समिति व जिला परिषद के लिए हुई वोटिंग की काउंटिंग हो रही है। जिला परिषद की 347 सीटों और ब्लॉक समिति की 2,838 सीटों के लिए विजेताओं का फैसला होगा। अभी जिला परिषद की किसी भी सीट पर रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। हालांकि 18 सीटों पर AAP आगे है। ब्लॉक समिति में AAP ने 12, अकाली दल ने 2, कांग्रेस ने 2, निर्दलीय ने 1 सीट जीत ली है।

काउंटिंग के दौरान मोगा ब्लॉक समिति के दौलतपुर जोन में रोचक स्थिति बन गई। यहां से अकाली दल (बादल) के उम्मीदवार गुरदर्शन सिंह 9 वोट से जीत गए। इस पर AAP उम्मीदवार ने रीकाउंटिंग की मांग कर दी। वोटों की दोबारा गिनती हुई तो अकाली दल की जीत का अंतर 9 से 34 वोट हो गया।

जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए हो रही मतगणना। मीडिया से बात करती उम्मीदवार कुलजीत सेखों और महिला AAP नेता सोनिया मान। - Dainik Bhaskar
जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए हो रही मतगणना। मीडिया से बात करती उम्मीदवार कुलजीत सेखों और महिला AAP नेता सोनिया मान।
मोगा के गुरदर्शन सिंह ने अकाली दल की टिकट पर 34 वोट से सीट जीती।
मोगा के गुरदर्शन सिंह ने अकाली दल की टिकट पर 34 वोट से सीट जीती।

लुधियाना में एजेंटों का हंगामा काउंटिंग शुरू होते ही लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा के जीटीवी कॉलेज में बने काउंटिंग सेंटर में हंगामा मच गया। शिरोमणि अकाली दल व कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पटियाला के नाभा रोड पर भी यही आलम दिखा। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू किए।

पूर्व गैंगस्टर की पत्नी चुनाव में आगे

फिरोजपुर में पूर्व गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों की पत्नी कुलजीत कौर सेखों फिरोजशाह जोन जिला परिषद में आगे चल रही है। पूर्व गैंगस्टर सेखों तब सुर्खियों में आए थे, जब चुनाव प्रचार के वक्त पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लियाय। पुलिस ने कहा कि वह लोगों को धमका रहे है। हालांकि इसको लेकर अकाली दल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर उन्हें रिहा कर दिया गया था।

जिला परिषद के रुझान

पार्टी सीटें
AAP 18
कांग्रेस 0
अकाली दल (ब) 0
BJP 0
अन्य 0

ब्लॉक समिति के रुझान…

पार्टी सीटें
AAP 290
कांग्रेस 22
अकाली दल (ब) 9
BJP 1
अन्य 11
लुधियाना के माछीवाड़ा के काउंटिंग सेंटर में हंगामे करते पार्टियों के एजेंटों को समझाते अधिकारी। एजेंटों के अंदर आने पर मोबाइल की चेकिंग की गई।
लुधियाना के माछीवाड़ा के काउंटिंग सेंटर में हंगामे करते पार्टियों के एजेंटों को समझाते अधिकारी। एजेंटों के अंदर आने पर मोबाइल की चेकिंग की गई।

196 उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए

वोटिंग से पहले ही जिला परिषद और ब्लॉक समिति के 196 उम्मीदवार बिना किसी विरोध के चुन लिए गए। इनमें जिला परिषद के 15 उम्मीदवार हैं। तरनतारन में 12 और अमृतसर में 3 उम्मीदवार को निर्विरोध चुनाव गया। जबकि, ब्लॉक समिति में 181 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें तरनतारन में 98, अमृतसर में 63, होशियारपुर में 17, मलेरकोटला में 2 और SBS नगर में 1 शामिल हैं। सभी आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े हुए हैं।

अमृतसर में वोटों की गिनती होते हुए।
अमृतसर में वोटों की गिनती होते हुए।

14 दिसंबर को 40% वोटिंग हुई थी

जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए 14 दिसंबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें 40 फीसद मतदान हुआ था। इस दौरान 5 जिलों के 16 बूथों पर मतदान कैंसिल किया गया था, क्योंकि कुछ जगह बूथ कैप्चरिंग व प्रिंटिंग से जुड़ी खामियां सामने आई थीं। मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंचा था। इसके बाद वहां 16 दिसंबर को दोबारा वोटिंग कराई गई।

Share This Article
Leave a comment