Live : नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ गांधी मैदान में भव्य समारोह, PM मोदी हेलिकॉप्टर से सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे

कुछ देर बाद नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए गांधी मैदान में भव्य समारोह हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद हैं।

थोड़ी देर में PM मोदी हेलिकॉप्टर से सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री पटना पहुंच चुके हैं। गांधी मैदान की सुरक्षा SPG के हाथों में है।

डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शपथ लेंगे। कुल 18 मंत्रियों के शपथ लेने की बात लगभग तय है। इसमें मुख्यमंत्री समेत जदयू के 7, भाजपा के 8 और लोजपा (आर), रालोमो और हम के 1-1 मंत्री हो सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment