लुधियाना : अकाली नेता यादविंदर सिंह यादू को भेजा जेल;  शिअद के एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर बोले-यादविंदर यादू पर दर्ज FIR के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे

खन्ना, लुधियाना लुधियाना के खन्ना में अकाली दल के हलका इंचार्ज पर पुलिस ने काउंटिंग के दौरान काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने यादविंदर यादू को कोर्ट में पेश किया और अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यादविंदर यादू अकाली कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में सुखबीर बादल ने खन्ना पहुंचना था। सुखबीर बादल खुद नहीं पहुंचे पर उन्होंने अकाली दल के सीनियर एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर को कानूनी सहायता के लिए खन्ना भेजा। एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि खन्ना प्रशासन व पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ वो हाईकोर्ट जाएंगे।

कलेर बोले, मनीष सिसोदिया ने जैसा कहा वैसा ही हुआ

एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने पहले ही साफ कर दिया था कि चुनाव जीतने के लिए वो सब कुछ करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसा सिसोदिया ने कहा था प्रशासन ने भी वैसे ही किया। सरेआम धक्का किया जा रहा है। पहले विरोधियों को कागज नहीं भरने दिए गए। फिर बूथों पर कब्जा किया गया। अब मतगणना के समय धक्केशाही की गई।

झूठा केस करने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा

कलेर ने कहा कि खन्ना से अकाली दल के इंचार्ज यादविंदर सिंह यादू को काउंटिंग सेंटर से उठाकर झूठा केस दर्ज किया गया। जिन अफसरों ने ऐसा किया है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा । अकाली दल इस पर्चे के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा। उन्होंने कहा कि अफसरों से भी जवाब तलबी करवाई जाएगी।

अकाली दल जीत रहा था इसलिए रिजल्ट रोके गए

पेशी से आते समय यादू ने कहा कि काउंटिंग के समय आप सरकार अपनी हार देखकर बौखला गई थी। जब अकाली दल जीत रहा था तो रिजल्ट रोका गया। उन्हें जबरन उठाया गया। यादू ने सफाई दी कि उनका और एसडीएम का फासला करीब 50 मीटर का था। किसी प्रकार की कोई बदतमीजी नहीं की और कोई बाधा नहीं डाली। सरकार ने धक्का किया है जिसका जवाब जनता 2027 में देगी।

यादविंदर यादू, अकाली नेता। - Dainik Bhaskar
यादविंदर सिंह यादू को खन्ना में काउंटिंग सेंटर से गिरफ्तार करके ले जाते हुए पुलिस।
यादविंदर सिंह यादू को खन्ना में काउंटिंग सेंटर से गिरफ्तार करके ले जाते हुए पुलिस।

सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई धाराओं में केस

यादू की गिरफ्तारी के विरोध में अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड जाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें भी गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि सिटी थाना 2 में यादू और उनके साथियों पर ड्यूटी में बाधा डालने सहित कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आज यादू और उनके साथियों को खन्ना कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनकी रिमांड लेने का प्रयास करेगी।

सरकार ने की लोकतंत्र की हत्या

जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह ढिल्लों ने इस कार्रवाई को “धक्केशाही” और “लोकतंत्र की हत्या” करार देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हार देखकर बौखला गई है। ढिल्लों ने बताया कि सुखबीर बादल हर कार्यकर्ता के साथ खड़े हैं और खन्ना आएंगे, हालांकि उनके आने का समय अभी तय नहीं हुआ है।

सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की यादू की गिरफ्तारी का वीडियो

सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें यादू को काउंटिंग सेंटर से पुलिस द्वारा ले जाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने लिखा कि पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर शिरोमणि अकाली दल के मुख्य सेवक यादविंदर सिंह यादू को खन्ना में काउंटिंग सेंटर से जबरन उठा लिया। बादल ने आरोप लगाया कि इससे शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार ने पहले जिला परिषद चुनाव जीतने के लिए अकाली उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल नहीं करने दिया, फिर मतदान के दिन बूथों पर कब्जा किया, और अब मतगणना के दिन भी सरकार की “दादागिरी” जारी है।

सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जितना चाहें उतना बल प्रयोग कर लें, शिरोमणि अकाली दल के नेता और कार्यकर्ता अब दबने वाले नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि शिरोमणि अकाली दल के तूफान को अब रोका नहीं जा सकता।

Share This Article
Leave a comment