फिरोजुपर में RSS नेता हत्या मामले में मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में जख्मी :आरिफके रोड पर पकड़ा, आरोपी ने  चलाई गोली, पुलिस की गाड़ी के शीशे में लगी

फिरोजुपर । फिरोजपुर पुलिस ने एनकाउंटर में RSS के वरिष्ठ नेता दीना नाथ के पोते नवीन कुमार की हत्या के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नवीन की 16 नवंबर को मोची बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिरोजपुर के SSP ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान जतिन काली के रूप में हुई है। देर रात हमें उसके शहर में घूमने की सूचना मिली। इस पर CIA की टीम ने रात में आरिफके रोड पर नाका लगाया। जब जतिन को रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक भगा ली।

पुलिस को देख उसने फायर किया, एक बुलेट पुलिस की गाड़ी के फ्रंट शीशे में लगी है। पुलिस ने टांग में गोली मार जतिन को बाइक से गिराया और गिरफ्तार कर लिया है। काली ने ही नवीन की हत्या की साजिश रची थी और हमलावरों को 1 लाख रुपए दिए थे।

फिरोजपुर में एनकाउंटर के बाद मौके का जायजा लेते पुलिस अफसर।
फिरोजपुर में एनकाउंटर के बाद मौके का जायजा लेते पुलिस अफसर।
एसएसपी को एनकाउंटर की जानकारी देते पुलिस मुलाजिम।
एसएसपी को एनकाउंटर की जानकारी देते पुलिस मुलाजिम।
आरोपी की तरफ से किया गया फायर, जो पुलिस की गाड़ी के शीशे पर लगा है।
आरोपी की तरफ से किया गया फायर, जो पुलिस की गाड़ी के शीशे पर लगा है।
घटनास्थल पर गिरा हुआ आरोपी जतिन काली का मोटरसाइकिल।
घटनास्थल पर गिरा हुआ आरोपी जतिन काली का मोटरसाइकिल।
एनकाउंटर के दौरान जतिन काली से बरामद 32 बोर का पिस्तौल।
एनकाउंटर के दौरान जतिन काली से बरामद 32 बोर का पिस्तौल।
Share This Article
Leave a comment