लुधियाना में कार सवार बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग: कार सवार बदमाश चेहरा ढककर आए, गालियां देकर मारी गोली

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में कार सवार बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। बदमाश फिल्मी स्टाइल में युवक के पास आए और कार की स्पीड कम कर उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवक ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों के इक्ट्ठा होने पर बदमाश फरार हो गए। युवक घायल अवस्था में ही घर के अंदर भागने लगा। परिजन इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

लुधियाना में कार में सवार होकर आए बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। - Dainik Bhaskar

लुधियाना में कार में सवार होकर आए बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी।

रोशन को बदमाशों ने पैर में गोली मारी, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रोशन को बदमाशों ने पैर में गोली मारी, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पढ़िए कैसे पहुंचे बदमाश…

  • तिराहे के पास हुई घटना: लुधियाना के माछीवाड़ा में गुरुवार देर रात व्हाइट कलर की कार में सवार होकर कुछ बदमाश पहुंचे। माछीवाड़ा में एक तिराहे के पास से रोशन गुजरा। उसके पास से ही एक अन्य युवक भी तिराहे की ओर मुड़ा। इसके जाते ही पीड़ित युवक कुछ बढ़ा। वह रास्ते पर सीधा जा रहा था।
  • तेज रफ्तार में पहुंची गाड़ी: रोशन जैसे ही कुछ आगे बढ़ा तो पीछे से तेज रफ्तार में एक व्हाइट कलर की कार आई। कार ब्रेकर के पास थोड़ी धीमी हुई। युवक भी कार पास से ही गुजर रहा था। थोड़ा आगे बढ़ते ही कार सवारों ने शीशा खोलकर युवक रोशन पर फायरिंग कर दी।
  • गोली लगते ही भागने लगा युवक: बदमाशों ने युवक को पैर में गोली मारी। गोली लगते ही युवक पैर झटकते हुए भागने लगा। कार सवार भी मौके से फरार हो गए। युवक लंगड़ाते हुए तिराहे पर वापस आकर घर की दौड़ने लगा। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
मछीवाड़ा में घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की।
मछीवाड़ा में घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की।

युवक बोला- गालियां देने लगे आरोपी घायल युवक रोशन माछीवाड़ा में ही एक सैलून चलाता है। उसका कहना है कि वह अपने घर घूम रहा था। रास्ते पर वहां एक कार आई। उसे देखते ही बदमाश गालियां देने लगे। इसके बाद उन्होंने तुरंत फायरिंग कर दी। मैंने पास के ही एक घर में भागकर जान बचाई। युवक का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। कार में दो लोग सवार थे। उन्होंने मुंह पर कपड़ा ढक रखा था।

डीएसपी करमजीत सिंह का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी की जांच की जा रही है।
डीएसपी करमजीत सिंह का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी की जांच की जा रही है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस-डीएसपी

सूचना मिलने के बाद थाना माछीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी खन्ना करमजीत सिंह ग्रेवाल का कहना है कि पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल को अस्पताल दाखिल किया गया है। सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं। गाड़ी के नंबर का भी पता किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment