गलती से 2 फरवरी बता दिया, PM मोदी का दौरा एक फरवरी को ही फाइनल-मंत्री मनजिंदर सिरसा

जालंधर PM नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को लेकर BJP नेताओं में भारी कन्फ्यूजन हो गई है। चंडीगढ़ में तैयारियां देखने पहुंचे दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिरसा ने कहा कि PM मोदी 2 फरवरी को जालंधर आएंगे। इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने कहा था कि PM एक फरवरी को जालंधर आएंगे।

इस बारे में जालंधर के BJP नेता केडी भंडारी ने पहले कहा कि PM का दौरा 1 फरवरी को ही फाइनल है। PM की सिक्योरिटी जालंधर पहुंच चुकी है। पार्टी भी इसी हिसाब से तैयारी कर रही है। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने फिर दैनिक भास्कर एप को कॉल कर कहा कि PM 2 फरवरी को ही आएंगे। एक फरवरी का दौरा नहीं है।

अब इस मामले में चंडीगढ़ BJP ऑफिस से ई-मेल के जरिए सूचना भेजी गई कि PM मोदी एक फरवरी को ही जालंधर आएंगे। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिरसा ने पहले ही क्लियर कर दिया कि उन्होंने गलती से 2 फरवरी बता दिया, PM मोदी का दौरा एक फरवरी को ही फाइनल है।

PM मोदी के दौरे को लेकर मनजिंदर सिरसा के बयान पर ये स्पष्टीकरण मीडिया को दिया गया है।
PM मोदी के दौरे को लेकर मनजिंदर सिरसा के बयान पर ये स्पष्टीकरण मीडिया को दिया गया है।

बता दें कि जालंधर आकर पीएम मोदी रविदासिया समाज के सबसे बड़े डेरे में जाएंगे। जहां वे डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद भी लेंगे। इस दौरान PM लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन भी कर सकते हैं।

PM के दौरे को लेकर मंत्री सिरसा ने कहा कि वह जालंधर के डेरा बल्लां में श्री गुरू रविदास जी की जयंती को लेकर माथा टेकेंगे। इसके बाद वहां के प्रमुख संत निरंजन दास का आशीर्वाद लेंगे। पीएम पहले भी संत निरंजन दास के साथ मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब PM का इंतजार कर रहा है।

Share This Article
Leave a comment