कोलकाता एयरपोर्ट पर स्थित मस्जिद बना परिचालन में बाधाः अमित मालवीय

नई दिल्ली- कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के पास स्थित मस्जिद मामले पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा बंगाल प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने राज्यसभा में एयरपोर्ट परिसर में रनवे के पास स्थित मस्जिद का मुद्दा उठाया, जिसकी केंद्र सरकार ने पुष्टि की है।

मालवीय ने बताया कि, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ये माना है कि मस्जिद के सेकेंडरी रनवे के पास होने के कारण यह सुरक्षित परिचालन में रुकावट पैदा करती है, जिससे रनवे की सीमा को 88 मीटर तक खिसकाना पड़ा है। प्राथमिक रनवे उपलब्ध न होने की स्थिति में यह बाधा आपातकालीन स्थितियों में सेकेंडरी रनवे के उपयोग को प्रभावित करती है। अमित मालवीय ने कहा कि, कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। ममता सरकार इस मुद्दे पर राजनीतिक तुष्टीकरण ना करे।

Share This Article
Leave a comment