CM मान ने कहा- छोटी उम्र में अपने गीतों के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर जवंदा की आवाज हमेशा गूंजती रहेगी। दिवगंत आत्मा को वाहेगुरु अपने चरणों में निवास दें और परिवार और प्रशंसकों को यह दुःख सहने का बल प्रदान करे।
राजवीर को परमात्मा अपने चरणों में स्थान दें
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने राजवीर की मौत पर दुख जताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि राजवीर को परमात्मा अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को हिम्मत दे।
शिखर धवन द्वारा शेयर की गई पोस्ट।गुरदास मान बोले– दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकता
पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने राजवीर की मौत के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि इस शख्स के चले जाने से मैं क्या महसूस कर रहा हूं । उन्होंने राजवीर के साथ ही अपनी पोस्ट भी शेयर की है।
राघव चड्ढा बोले- राजवीर की मौत दिल तोड़ने वाली है
सांसद राघव चड्ढा का कहना है कि पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की सड़क हादसे में हुई दुखद मौत की खबर बहुत दिल तोड़ने वाली है। वो पंजाब की एक शानदार आवाज़ थे। हादसे के बाद कई दिनों तक जिंदगी की लड़ाई लड़ते रहे, लेकिन दुर्भाग्य से बच नहीं सके। उनके गानों में पंजाब की मिट्टी की खुशबू और नौजवानों का जोश झलकता था। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार, दोस्तों व लाखों प्रशंसकों को यह गम सहने की ताकत दे।
राघव चड्ढा द्वारा सिंगर राजवीर की मौत पर शोक जताया है।पंजाबी संस्कृति को बहुत बड़ा नुकसान-पंजाब कांग्रेस
पंजाब कांग्रेस की तरफ से अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि राजवीर जवंदा हमें सदा के लिए छोड़कर चले गए हैं। अनगिनत प्रार्थनाओं के बावजूद, शायद परमात्मा को कुछ और मंजूर था। उनके जाने से पंजाब और पंजाबी संस्कृति को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। वाहेगुरु उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार, प्रशंसकों व चाहने वालों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। पूरी पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और गहरी संवेदना व्यक्त करती है।
मनमोहन ने कहा- परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरा
पंजाबी सिंगर मनमोहन वारिस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर राजवीर की मौत पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा- ‘राजवीर जवंदा साडा प्यारा वीर ते हरमन प्यारा गायक भरी जवानी में विछोड़ा दे गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरा है। परमात्मा भाणा मनन दा बल बख्शे।’
हरभजन और प्रगट सिंह ने जताया शोक
पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य हरभजन सिंह ने पंजाबी गायकी को एक अलग पहचान देने वाला सुरीला गायक बहुत जल्द हम को छोड़ कर चला गया। वीरे तूं बहुत जल्द चला गया। जालंधर कैंट के विधायक प्रगट सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर राजबीर जवंदा की मौत पर शोक व्यक्त करते कहा उसकी मौत खबर सुन बहुत दुख हुआ। बहुत अरदास करने के बावजूद परमात्मा को कुछ और की मंजूर था। वो हमें बहुत जल्दी छोड़ गया। उन्होंने कहा कि इस वक्त मेरी उनके परिवार , दोस्तों और उनके प्रशसंकों के साथ संवेदना है।

पंजाब किंग्स की पोस्ट- आवाज हमेशा पंजाब की मिट्टी में जिंदा रहेगी
पंजाब किंग्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर राजबीर की मौत पर शोक व्यक्त किया। पोस्ट में लिखा-आप की आवाज हमेशा पंजाब की मिट्टी में जिंदा रहेगी। वहीं पंजाब के फेमस बॉडी बिल्डर वरिंदर घुमण ने कहा- पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक बड़ा घाटा, परमात्मा परिवार को बल बख्शे।
पंजाब किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट।