PM मोदी बोले- ईरान युद्ध जारी रहा तो होंगे गंभीर नतीजे, ‘टीम इंडिया’ बनकर संभलना होगा देश

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में मंगलवार को 21 मिनट बोले। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करने होगा।

उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसा हुआ है। ये चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा है।  एक दिन पहले पीएम ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी थी। उन्होंने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं।

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें…

  1. ऊर्जा संकट से भारत भी प्रभावित- पश्चिम एशिया में युद्ध से पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट है। भारत में पेट्रोल, डीजल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
  2. होर्मुज स्ट्रेट में जहाज फंसे, भारतीय भी प्रभावित- होर्मुज स्ट्रेट में कई जहाज फंसे हैं, जिनमें भारतीय क्रू भी मौजूद है। यह भारत के लिए चिंता का बड़ा कारण है।
  3. भारत शांति और संवाद की बात कर रहा- भारत ने साफ कहा है कि समाधान बातचीत से निकले। कमर्शियल जहाजों पर हमला स्वीकार नहीं है।
  4. दुनिया के देशों से लगातार संपर्क में भारत- भारत वेस्ट एशिया, गल्फ देशों, अमेरिका और इजराइल से लगातार संपर्क में है।
  5. एनर्जी सप्लाई बनाए रखने के लिए सरकार सक्रिय- भारत अब 41 देशों से ऊर्जा आयात कर रहा है। सरकार लगातार सप्लाई बनाए रखने की कोशिश कर रही है।
  6. भारत ने इम्पोर्ट के स्रोत बढ़ाए- पहले भारत 27 देशों से ऊर्जा लेता था, अब 41 देशों से ले रहा है। इससे सप्लाई में लचीलापन आया है।
  7. भारतीयों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता- जंग के बीच अब तक 3.75 लाख से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया है। कई छात्रों को भी निकाला गया।
  8. लंबा चला संकट तो गंभीर असर पड़ेगा- सरकार ने कहा कि फिलहाल सप्लाई संभाली जा रही है, लेकिन अगर हालात लंबे समय तक ऐसे ही रहे तो बड़े आर्थिक और सप्लाई संकट पैदा हो सकते हैं।
Share This Article
Leave a comment