PM मोदी इसी हफ्ते पंजाब आएंगे: डेरा सचखंड बल्लां में टेकेंगे माथा; 2027 चुनाव से पहले BJP की दोआबा पर नजर

जालंधर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी हफ्ते पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। वे 1 फरवरी को जालंधर पहुंचेंगे, जहां डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकेंगे। इस दौरे की पुष्टि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने की है। बिट्टू के अनुसार, प्रधानमंत्री बजट सत्र के बाद शाम करीब 4 बजे डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि डेरा साहिब में पूरे साल धार्मिक समागम आयोजित होते रहते हैं और यह दौरा उसी कड़ी का हिस्सा है।

गौरतलब है कि 25 जनवरी को डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री का यह दौरा तय हुआ है।  हालांकि केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने इस यात्रा को राजनीति से न जोड़ने की बात कही है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले BJP की दोआबा बेल्ट में सक्रिय एंट्री के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा लंबे समय से दोआबा क्षेत्र को रणनीतिक रूप से अहम मानती रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित पीएम आवास पर संत निरंजन दास जी से मुलाकात भी की थी, जिसे इस दौरे की पृष्ठभूमि माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment