पंजाब-चंडीगढ़ में रोडवेज यूनियन ने चक्का जाम टाला : सरकार ने बस टेंडर प्रक्रिया को फिलहाल पोस्टपोन किया, 31 अक्टूबर तक हड़ताल स्थगित

जालंधर। पंजाब और चंडीगढ़ में रोडवेज, पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन का चक्का जाम प्रदर्शन फिलहाल टाल दिया गया है। कर्मचारियों ने डिपो परिसर में हुई मीटिंग के बाद फैसला लिया कि सरकार द्वारा बस टेंडर प्रक्रिया को फिलहाल पोस्टपोन किए जाने के बाद वे भी 31 अक्टूबर तक अपनी हड़ताल को स्थगित कर रहे हैं।

यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर 31 तारीख तक सरकार ने कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला तो गुप्त तरीके से एक्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार बिना पूर्व सूचना के जहां बसें होंगी, वहीं रोक दी जाएंगी और अचानक हाईवे जाम कर दिए जाएंगे।

पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, लुधियाना में नेशनल हाईवे जाम करते कर्मचारी, अमृतसर में बस के नीचे लेटकर प्रदर्शन। - Dainik Bhaskar
पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, लुधियाना में नेशनल हाईवे जाम करते कर्मचारी, अमृतसर में बस के नीचे लेटकर प्रदर्शन।

इससे पहले अमृतसर में चक्का जाम के दौरान कर्मचारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई थी। कर्मचारी हाईवे पर उतरकर नारेबाजी कर रहे थे और कई प्रदर्शनकारियों ने बसों के नीचे लेटकर विरोध जताया था। वहीं जालंधर में आंदोलन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने डिपो को घेरकर कर्मचारियों को बाहर जाने से रोक दिया था। इसके विरोध में कर्मचारियों ने अंदर ही धरना शुरू कर दिया था। चंडीगढ़ में सरकार और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हो गई है। जबकि लुधियाना और अमृतसर में भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

अमृतसर में हाईवे जाम कर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
अमृतसर में हाईवे जाम कर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
लुधियाना में नेशनल हाईवे जाम कर बैठे कर्मचारी।
लुधियाना में नेशनल हाईवे जाम कर बैठे कर्मचारी।
अमृतसर में पुलिस और कर्मचारियों के बीच धक्कामुक्की हुई।
अमृतसर में पुलिस और कर्मचारियों के बीच धक्कामुक्की हुई।
लुधियाना में हाईवे जाम कर नारेबाजी करते कर्मचारी।
लुधियाना में हाईवे जाम कर नारेबाजी करते कर्मचारी।
मीटिंग के बाद कर्मचारियों को लिखित आश्वासन मिला।मीटिंग के बाद कर्मचारियों को लिखित आश्वासन मिला।
Share This Article
Leave a comment