गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने दरबार साहिब में माथा टेका : पंजाब की तरक्की और लोगों की सुख-शांति की अरदास की

अमृतसर। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज परिवार के सा​थ अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दरबार साहिब में नतमस्तक होकर सरबत के भले, पंजाब की तरक्की और लोगों की सुख-शांति की अरदास की।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए भगवंत मान ने कहा कि आज पूरी दुनिया में लाखों-करोड़ों नानक नाम लेवा संगत गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थानों पर माथा टेक रही है और उनकी वाणी को श्रवण कर रही है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के दिन श्री दरबार साहिब में आकर श्रद्धा के भाव से नतमस्तक होने का अवसर मिला।

 

सीएम भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचे - Dainik Bhaskar

सीएम भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचे

गुरु नानक देव जी ने मानवता का संदेश दिया — मान ने दी नसीहत

राजा वडिंग की धर्म और जाति से जुड़ी टिप्पणी पर कहा- ”मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। मैं गुरु के घर आया हूं। जो लोग इस तरह की भावना रखते हैं, उन्हें स्वयं ही इसका एहसास हो जाएगा कि वो गलत है । मैं उनके लिए भी प्रार्थना करता हूं कि परमात्मा उन्हें समझ और मार्गदर्शन प्रदान करें।”

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अमृतसर में आधुनिक व्यवस्थाएं

भगवंत मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार अमृतसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है। दरबार साहिब तक पहुंचने वाली सड़कों और पार्किंग सुविधाओं को आधुनिक तकनीक से सुधारने की योजना बनाई जा रही है।

करतारपुर का लांघा खुलना चाहिए — भगवंत मान का बयान

करतारपुर कॉरिडोर पर बयान देते हुए उन्होंने कहा, जब भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच तक हो रहे हैं, तो करतारपुर का लांघा भी खुला रहना चाहिए। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और दोनों देशों में व्यापार, रोजगार और आपसी भरोसे के नए रास्ते खुलेंगे।

पंजाब गुरु, पीर और शहीदों की धरती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब गुरु, पीर और शहीदों की धरती है, और उनकी प्रार्थना है कि परमात्मा इस धरती पर बसने वाले लोगों को समझ, बल और सही मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने यह भी कहा कि गुरु साहिब ने जो जिम्मेदारी हमें दी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की ताकत हमें मिले।

Share This Article
Leave a comment