पंजाब प्रधान राजा वड़िंग आए दिन नए विवादों में : सिख बच्चों के जूड़े पकड़ बोले- किधर चले 2 सरदार, टू-टू-टू-टू-टूं…; सुखबीर बादल बोले- सिख समुदाय का अपमान करना कांग्रेस नेताओं की आम बात

लुधियाना। तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आए दिन नए विवाद में फंस रहे हैं। राजा वड़िंग के साथ एक और विवाद जुड़ गया हे। शनिवार रात को प्रचार के दौरान उन्होंने दो सिख बच्चों के जूड़ों को हाथ से पकड़कर कहा कि किधर चले दो सरदार, टू-टू-टू-टू-टूं। शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने इसे सिख धर्म की बेअदबी बताया। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग ने ऐसा करके सिख मर्यादा का अपमान किया है। सुखबीर बादल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 17 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया हैं।

सिख बच्चों के जूड़े पकड़कर बोलते हुए कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग और सुखबीर बादल के बोलते हुए की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

सिख बच्चों के जूड़े पकड़कर बोलते हुए कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग और सुखबीर बादल के बोलते हुए की फाइल फोटो।

सिख बच्चों के जूड़े पकड़कर टिप्पणी करते हुए राजा वड़िंग, यह वीडियो सुखबीर सिंह बादल ने शेयर किया है।
सिख बच्चों के जूड़े पकड़कर टिप्पणी करते हुए राजा वड़िंग, यह वीडियो सुखबीर सिंह बादल ने शेयर किया है।

जानिए सुखबीर बादल ने क्या लिखा..

  • सिख समुदाय का अपमान करना कांग्रेस नेताओं की आम बात: सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि सिख समुदाय का अपमान करना और उसका मजाक उड़ाना अब सिखों की कातिल कांग्रेस पार्टी के नेताओं की एक आम आदत बन गई है। गुरु साहिब ने सिख कौम को केशों (बालों) की अनमोल सौगात दी है।
  • वड़िंग को केश-जूड़े की अहमियत की समझ नहीं: केश श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज द्वारा सिखों को दिए गए पांच ककारों में से एक हैं। राजा वड़िंग ने उनका मजाक उड़ाया है। दुःख की बात यह है कि कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग को पंजाब में पैदा होने के बावजूद भी यह समझ नहीं है कि सिखों के लिए केश और जूड़ा कितनी अहमियत रखते हैं।
  • सिख समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची: तरनतारन साहिब में जिस तरह वड़िंग ने दो सिख बच्चों के जूड़ों पर मजाकिया टिप्पणी करते हुए उनके जूड़े छुए, वह गुरु साहिब द्वारा बख्शे गए ककारों की बेअदबी है और इससे सिख समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।
Share This Article
Leave a comment