ये मेरी तरफ से लोहड़ी का तोहफा
सीएम भगवंत मान ने कहा कि जिनको नियुक्ति पत्र दिया गया है, उनको मेरी तरफ से लोहड़ी की बधाई। ये आपको लोहड़ी का तोहफा है। आज शाम को अपने-अपने घर पर मीठा बनाएं। मुझे पता है कि जब आप तैयारी कर रहे होंगे, तो कई लोगों ने ताने मारे होंगे। रिश्तेदार भी तंज कसते होंगे। आज जब आपको नियुक्ति पत्र मिल गए तो वो सब बधाई देने आएंगे।
पंजाब बॉर्डर स्टेट है, इसे आपने संभालना है
सीएम मान ने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है। 532 किलोमीटर हमारा बॉर्डर है। ये भी नहीं कि यहां पहाड़ हैं। ये सारा प्लेन इलाका है। हमने एंटी ड्रोन सिस्टम भी दिए हैं, लेकिन पंजाब में ड्रग भेजने की दुश्मन कोशिश करता रहता है। इसलिए आने वाले दिनों में ट्रेनिंग पूरी कर आप लोगों ने ही बॉर्डर को संभालना है। देश में हमने पहली सड़क सुरक्षा फोर्स दी है। इसे लेकर पॉजिटव फीडबैक मिला है। 6 मिनट रिस्पांस टाइम में हमारे मुलाजिम स्पाट पर पहुंच जाते हैं। इसके चलते मौतों की संख्या 49 फीसदी घटी है। हमने एक्सीडेंट में छूटे गहने और अन्य सामान लोगों को वापस दिया है। इसकी कीमन 17 करोड़ रुपए के लगभग है।
साइबर फ्राड से निपटने के लिए करना होगा काम
सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज साइबर क्राइम से निपटने के लिए लड़ाई है। इसलिए हमने बहुत बड़ी संख्या में ऐसे युवाओं की भी भर्ती की है जो टेक्निकल मजबूत हों। हमारी सरकार ने सड़कों पर कैमरे लगाए हैं।
