पंजाब में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल: लोकल बॉडीज मिलने के बाद अरोड़ा तीसरे नंबर के पावरफुल मंत्री बने; रवजोत को NRI विभाग मिला

पंजाब में गुरुवार को मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया। लोकल बॉडीज विभाग संभाल रहे डॉ. रवजोत सिंह से यह जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें एनआरआई विभाग सौंपा गया है। यह विभाग पहले संजीव अरोड़ा के पास था। वहीं, संजीव अरोड़ा को लोकल बॉडीज विभाग दिया गया है। इस फेरबदल के बाद संजीव अरोड़ा कैबिनेट के तीसरे सबसे पावरफुल मंत्री बनकर उभरे हैं। हालांकि अभी इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है।

यह फेरबदल इसलिए भी अहम है, क्योंकि आने वाले दिनों में नगर निगम के चुनाव होने हैं। सरकार की कोशिश शहरी एरिया में पार्टी को मजबूत बनाना है। ऐसे में सरकार ने अपने कैडर को मजबूत करने की दिशा में काम किया है। वह शहरी एरिया से आते हैं। वह शहरी एरिया को अच्छी तरह समझते हैं। संजीव अरोड़ा की प्रमोशन की वजह यह भी है कि जो पिछले दिनों सीएम भगवंत मान ने जापान व नॉर्थ कोरिया का दौरा किया था, उसमें उनकी भूमिका काफी अहम रही। इस दौरान कई व्यापारिक समझौते हुए हैं। ऐसे में सरकार उनकी भूमिका से खुश है।

2025 में लुधियाना वेस्ट से विधायक बने

संजीव अरोड़ा 2025 में लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर विधायक बने हैं। उन्होंने विधायक के रूप में 28 जून 2025 को शपथ ली। इससे पहले वे राज्यसभा सांसद थे। विधायक बनने के बाद उन्होंने 1 जुलाई 2025 को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया।  3 जुलाई को मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें उद्योग एवं वाणिज्य व NRI मामलों के विभाग दिए गए थे। 18 अगस्त 2025 को कैबिनेट फेरबदल में उन्हें बिजली विभाग भी सौंपा गया।

 

Share This Article
Leave a comment