जालंधर। दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार हुए धमाके के बाद पंजाब में अलर्ट जारी किया गया है। इसी के चलते जालंधर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस घटना को लेकर आज देश के गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हाईलेवल मीटिंग हुई। इसमें NIA DG भी शामिल रहे। आज नार्थ के एसीपी संजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग करने पहुंचे।

DCP संदीप शर्मा की अगुवाई में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते हुए पुलिस की टीम।
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग
DCP संदीप शर्मा की अगुआई में रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों की चेकिंग की जा रही है। इस दौरान मौके पर डॉग स्क्वायड, सीआरपी और आरपीएफ टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस द्वारा जहां यात्रियों के सामान की चेकिंग की जा रही है, वहीं रेलवे स्टेशन पर वेंडरों से लावारिस बैग व सामान की सूचना देने को लेकर हिदायतें जारी की जा रही है। पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन सहित बस स्टैंड व अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग की जा रही है। वहीं मौके पर डस्टबिन भी खंगाले जा रहे है।
DCP शर्मा ने कहा- पंजाब में हाई अलर्ट जारी है
मामले की जानकारी देते हुए DCP संदीप शर्मा ने कहा कि दिल्ली में हुए हादसे को लेकर पंजाब में हाई अलर्ट जारी है। इस मामले को लेकर रेलवे स्टेशन सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर हाईटेक नाके भी लगाए गए है। वहीं कर्मियों को संदिग्ध वस्तु को लेकर हिदायतें जारी की गई है, ऐसे में अगर किसी को भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो वह तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
रेलवे स्टेशन के साइकिल स्टैंड पर खड़े वाहनों की जांच
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई घटना को लेकर कहीं ओर ऐसा हादसा ना हो उसके लिए यह चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं रेलवे स्टेशन के साइकिल स्टैंड पर खड़े वाहनों को लेकर भी जांच की जा रही है। इस दौरान साइकिल स्टैंड के ठेकेदार को भी काफी समय से खड़े वाहनों को लेकर उसकी जांच के लिए हिदायतें जारी की गई है।
