पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। SHO सिकंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव रूड़का में अचानक छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां बड़े स्तर पर जहरीली शराब तैयार कर सप्लाई की जा रही है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि एक बड़े पतीले में भट्टी चलाकर शराब निकाली जा रही थी।
तलाशी के दौरान पुलिस को जमीन में दबे हुए 4 बड़े ड्रम मिले, जिन्हें सीमेंट से ढका गया था ताकि किसी को शक न हो। इन ड्रमों और भट्टी से कुल 10,000 लीटर लाहन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, यह भट्टी इतनी बड़ी थी कि इसमें एक समय में 5 हजार लीटर तक लाहन प्रोसेस की जा सकती थी।

दो सगे भाई चला रहे थे नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया कि यह अवैध धंधा दो सगे भाई, सुखदेव सिंह और बहादुर सिंह चला रहे थे। पुलिस ने सुखदेव सिंह और उसके साथ काम करने वाले बिहार मूल के नत्थू को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह का दूसरा भाई बहादुर सिंह मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है।पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास है।
एक आरोपी जो सुखदेव सिंह है उसके खिलाफ पहले से 6 मामले दर्ज हैं। वहीं दुसरे आरोपी बहादुर सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
