77वें गणतंत्र दिवस पर पंजाब के CM भगवंत मान ने होशियारपुर में तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर मैं सारे पंजाबियों और देशवासियों को बधाई देता हूं। देश की आजादी के संघर्ष में अपनी जान कुर्बान करने वाले हजारों देश भक्तों शूरवीरों को श्रद्धा के फूल समर्पित करता हूं।
उन्होंने कहा कि आजादी के संघर्ष में सबसे ज्यादा कुर्बानियां पंजाबियों ने दीं। देश का बंटवारा होने पर सबसे ज्यादा मार पंजाब को झेलनी पड़ी। देश की तरक्की में पंजाबियों का अहम योगदान है। देश की भुखमरी और रक्षा के लिए पंजाबी सबसे आगे रहे हैं। देश के अन्न भंडार में पंजाब का 60 फीसदी योगदान है।
पंजाब में पिछले साल भयंकर बाढ़ आई। कोई और सूबा होता तो इस आपदा से निकलने में कई साल लग जाते। लेकिन पंजाबियों में एक दूसरे को सहारा देने का हौसला है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर जुर्म की दुनिया से बाहर आ जाएं। उन्हें सख्त चेतावनी दी जाती है, वर्ना उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। उनको शह और सहायता देने वाले नहीं बख्शे जांएगे। पंजाब में फूट डालने की कोशिश हो रही है। मैं राज्य का सीएम होने के नाते लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि पंजाब में एकता व भाईचारा सांझ को कायम रखा जाएगा।
CM ने कहा कि नशे के खिलाफ आर-पाई की लड़ाई चल रही है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 98991-0002 जारी किया।
वहीं, राज्य स्तरीय कार्यक्रम फाजिल्का में हुआ। यहां राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने केसरी रंग की पगड़ी पहनी। इससे पहले पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने शायराना अंदाज में कहा कि जो अब तक न खोला, वो खून नहीं पानी है। जो वतन के काम न आ सके, वो बेकार जवानी है। वंदे मातरम। हैप्पी रिपब्लिक डे।







