बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादीकी मौत:पिछले हफ्ते सिर में गोली लगी थी; हिंसा भड़की, 2 न्यूज ऑफिस जलाए

ढाका। बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की गुरुवार रात मौत हो गई है। उनकी मौत के बाद बांग्लादेश में हालात बिगड़ गए हैं और कई जगह हिंसा फैल गई है। प्रदर्शनकारियों ने देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार और प्रोथोम आलो के ऑफिस में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। आग लगाने के बाद करीब 25 पत्रकार अंदर फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों अखबार आज बंद रहेंगे, ऑनलाइन सेवाएं भी ठप हो गई हैं।

हादी 2024 के छात्र आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्हें 12 दिसंबर को सिर में गोली मारी गई थी। ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान उन पर गोली चलाई गई थी। गोली लगने के बाद उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। हमले से कुछ घंटे पहले उस्मान हादी ने ग्रेटर बांग्लादेश का एक मैप शेयर किया था, इसमें भारतीय इलाके (7 सिस्टर्स) शामिल थे।

हिंसा की तस्वीरें…

हादी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार के ऑफिस में आग लगा दिया।
हादी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार के ऑफिस में आग लगा दिया।
प्रदर्शनकारियों ने "तुम कौन हो, मैं कौन हूं, हादी, हादी" जैसे नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने “तुम कौन हो, मैं कौन हूं, हादी, हादी” जैसे नारे लगाए।
हादी की मौत के लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
हादी की मौत के लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी सड़क पर मार्च निकालते नजर आए।
प्रदर्शनकारी सड़क पर मार्च निकालते नजर आए।
ढाका विश्वविद्यालय परिसर के पास चौराहे पर सैकड़ों छात्र और लोग जमा हो गए।
ढाका विश्वविद्यालय परिसर के पास चौराहे पर सैकड़ों छात्र और लोग जमा हो गए।
प्रदर्शन के दौरान हादी की तस्वीर दिखाते हुए महिला।
प्रदर्शन के दौरान हादी की तस्वीर दिखाते हुए महिला।
Share This Article
Leave a comment