हमलावरों ने चलाई 7 राउंड गोलियां
हमलावरों ने कम से कम सात राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से कई मेन गेट के आर-पार हो गईं। गोली लगने से मकान के दरवाजे पर लगा कांच टूट गया। इसके अलावा बाहर बदमाशों ने ईंटें और पत्थर भी फेंके गए। शाही मोहल्ला के निवासी पीड़ित दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि देर रात घटना लगभग 1.15 बजे की है। “मैंने सड़क से तेज आवाजें और गोलियों की आवाज सुनी। जब मैं बाहर निकला, तो मेन गेट पर गोलियों के निशान देखकर दंग रह गया। घर के अंदर कांच के शीशे टूट गए थे और गोलियां आंगन में गोलियों के अवशेष पड़े मिले।
गली में कहीं नहीं लगा सीसीटीवी कैमरा
पड़ोसियों ने बाद में उन्हें बताया कि उन्होंने कम से कम 10 नकाबपोश लोगों को घर के बाहर इकट्ठा होते, पत्थर मारते और अंधाधुंध फायरिंग करते हुए देखा। जिसके बाद सभी बदमाश मौके से भाग गए। दीपक ने कहा कि उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। दीपक ने कहा कि उनकी पूरी गली में कही कोई सीसीटीवी नहीं लगा अन्यथा हमलावरों की पहचान आसानी से हो सकती थी।
परिवार ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
शिकायतकर्ता ने सदमे और डर व्यक्त करते हुए कहा कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें कभी कोई धमकी या फिरौती का फोन नहीं आया, जिससे उन्हें संदेह है कि हमला गलत पहचान का मामला हो सकता है। परिवार ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है, उन्हें आगे के हमलों का डर है। फोरेंसिक टीमों ने मौके का निरीक्षण किया, जबकि जांचकर्ताओं ने बुलेट के टुकड़े एकत्र किए और नुकसान का आकलन किया।
