नए खुलने जा रहे Cloud 9 अस्पताल के खिलाफ नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए किया सील : एमटीपी बोले-मौके पर पार्किंग नहीं मिली

नगर निगम के अधिकारी अस्पताल की बिल्डिंग सील करते हुए।
जालंधर। जालंधर नगर निगम टीम की ओर से इस महीने कई इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सील किया है। न्यू जवाहर नगर में नए खुलने जा रहे एक मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर Cloud 9 अस्पताल के खिलाफ नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। जानकारी देते हुए एमटीपी मेहरबान सिंह ने बताया एटीपी रविंद्र की अगुआई में निगम की टीम अस्पताल का निरीक्षण किया।

इसके बाद अस्पताल की बिल्डिंग को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि नगर निगम की टीम ने कॉलोनी निवासियों की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। दरअसल, इलाका निवासियों ने मेयर विनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि को अस्पताल की बिल्डिंग में पार्किंग की सुविधा ना होने की शिकायत की थी।

पार्किंग की सुविधा अस्पताल में नहीं दी

इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्किंग की सुविधा अस्पताल में ना होने से आने वाले दिनों में पूरे इलाके में ट्रैफिक और पार्किंग की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है।लोगों की शिकायत पर नगर निगम कमिश्नर ने बिल्डिंग शाखा को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निगम अधिकारियों ने बताया कि भले ही इस बिल्डिंग का नक्शा अस्पताल के रूप में पास करवाया गया है ।

लेकिन ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग के लिए जो जगह दिखाई गई थी, वहा मौके पर नहीं मिली। वहां निर्माण कार्य किया गया है, जो नियमों का उल्लंघन है। नगर निगम ने बिल्डिंग मालिकों को नोटिस जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द बिल्डिंग के नक्शे और संबंधित दस्तावेज पेश करें, ताकि आगे की कार्रवाई तय की जा सके।

Share This Article
Leave a comment