रामामंडी रेलवे स्टेशन के सामने तीन बाइकें आपस में टकराई जिसमें 6 लोग गंभीर घायल, चार नीग्रो 2 पंजाबी,ओवरटेक करते हुआ हादसा, निजी अस्पाताल भर्ती

जालंधर। जालंधर हाईवे पर रामामंडी रेलवे स्टेशन के सामने तीन बाइकें आपस में टकराई जिसमें 6 लोग गंभीर घायल हुए है। रामा मंडी से फगवाड़ा की तरफ तीनों बाइके जा रही थी ओवर टेक करते समय आपस में टकराई जिससे 3 विदेशी नीग्रो एक उनकी महिला साथी घायल हुई है। साथ जा रहे एक पंजाब सरदार जिसके पीछे एक लड़की बैठी हुई थी। उससे भी टकराए वो भी गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हाईवें पर एक्सीडेंट हुए मोटरसाइकल और एक्टिवा मौके पर पहुंचे SSFट और PCR टीम। - Dainik Bhaskar

हाईवें पर एक्सीडेंट हुए मोटरसाइकल और एक्टिवा मौके पर पहुंचे SSFट और PCR टीम।

तेज रफ्तार नीग्रो मोटरसाइकल ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

मौके पर मौजूद जूस की रेहड़ी चालक रामू ने बताया कि रामा मंडी की तरफ से नीग्रो बड़ी तेज रफ्तार से फगवाड़ा की तरफ जा रहे थे। एक पलसर मोटरसाइकल पर था दूसरा लाल रंग की एक्टिवा पर था। एक दूसरे रेस लगा रहे थे। एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में जब वे एक दूसरे को ओवरटेक करने लगे तो एक दूसरे से आपसे में टकरा गए ।

एक्सीडेंट हुई बाइक को रोड से हटाते हुए पुलिस कर्मचारी।
एक्सीडेंट हुई बाइक को रोड से हटाते हुए पुलिस कर्मचारी।

इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया

उनका बैलेंस बिगड़ने के कारण पास से जा रहे एक सरदार के स्प्लैंडर मोटरसाइकल से भी टकरा गए जिससे 6 लोग बुरी तरह घायल हुए। रामू ने बताया कि उनको उपचार के लिए रामा मंडी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स, पीसीआर टीम ने मोटरसाइकल को रोड से उठ-वा कर थाना रामामंडी में भेज दिया

Share This Article
Leave a comment