जालंधर में दर्दनाक हादसा: मलबे में दबकर चाचा-भतीजे की मौत, मृतक बिहार के रहने वाले

सिविल हास्पिटल में परिजनों से बात करती पुलिस।
जालंधर- जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक पुरानी छत तोड़ने के दौरान हुए हादसे में चाचा-भतीजा की मौत हो गई। छत अचानक ढह गई, जिससे दोनों मलबे के नीचे दब गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह घटना तब हुई जब वे छत तोड़ने का काम कर रहे थे।

मृतकों की पहचान 38 वर्षीय दिनेश साहनी और 33 वर्षीय राजा साहनी के रूप में हुई है। ये दोनों मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के कमला भगवानपुर गांव के निवासी थे और वर्तमान में बुलंदपुर में रह रहे थे।

मलबे में दब थे चाचा-भतीजा।
मलबे में दब थे चाचा-भतीजा।

ठेकेदार और मकान मालिक की लापरवाही

राजा साहनी की पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि उनके पति अपने चाचा ससुर के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में ठेकेदार के लिए छत तोड़ने का काम करने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह काम जेसीबी मशीन से किया जाना था, लेकिन इसे हाथों से करवाया जा रहा था। प्रमिला देवी के अनुसार, ठेकेदार और मकान मालिक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ और दोनों की जान चली गई।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल भेजा

हादसे के बाद प्रमिला देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। थाना-8 के जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य के बयान के आधार पर ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Leave a comment