सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रविवार दोपहर नॉर्थ बॉन्डी बीच पर बड़ी संख्या में लोग रेत पर दौड़ते हुए नजर आए। इसी दौरान तेज गोलियों की आवाजें भी सुनाई दीं।
एक दूसरे वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक दिखाई दिए, जो सड़क पर खड़े होकर हाई पावर हथियारों से फायरिंग कर रहे थे। हथियार देखने में शॉटगन जैसे लग रहे थे। पुलिस ने हमलावर माने जा रहे एक शख्स को गोली मार दी, जबकि दूसरे हमलावर माने जा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। फिलहाल दोनों पुलिस की हिरासत में हैं।
शूटिंग से जुड़ीं तस्वीरें…

वायरल वीडियो में दो शूटर लोगों पर फायरिंग करते दिख रहे हैं।

गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हुई। इनकी लाशें बीच पर नजर आईं।

गोलीबारी के बाद आम लोग भागते नजर आए। (वायरल वीडियो)

फायरिंग कर रहे हमलावर को पीछे से एक शख्स ने पकड़ लिया। (वायरल वीडियो)

पकड़ने के बाद शख्स ने हमलावर से उसकी बंदूक छीन ली। (वायरल वीडियो)

हथियार छीनने के बाद शख्स ने हमलावर पर गोली चलाई। (वायरल वीडियो)

पुलिस ने दोनों हमलावरों को गोली मारी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने एनकाउंटर का ड्रोन फुटेज भी जारी किया है।

फायरिंग करते हुए हमलावर। यह तस्वीर वायरल है।

गोलीबारी के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग भागते दिखे। (वायरल वीडियो)

एक वायरल वीडियो में पुलिस घायल को CPR देते हुए दिख रही है। (वायरल वीडियो)
