काली माता की मूर्ति के सामने चिकनी चमेली गीत पर ठुमके लगाती हुई महिला : सैंडल पहनकर नाची; हिंदू संगठन भड़के

जालंधर। पंजाब के जालंधर में मंदिर में फिल्मी गीत पर नाचती महिला का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला मंदिर में काली माता की मूर्ति के सामने चिकनी चमेली गीत पर ठुमके लगाती हुई नजर आई। इस पर शिव सेना लॉयन ने आपत्ति जताई है।शिव सेना लॉयन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार बंटी ने बताया कि महिला का ऐसा वीडियो पहली बार सामने नहीं आया है। इससे पहले भी ये मंदिर के पंडित के साथ बदसलूकी को लेकर विवादों में रही है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत देने के लिए वह थाना डिवीजन-6 में जाएंगे।

चिकनी चमेली गीत पर मंदिर के अंदर ठुमके लगाती महिला। इस वीडियो पर हिंदू संगठन ने आपत्ति जताई है। - Dainik Bhaskar

चिकनी चमेली गीत पर मंदिर के अंदर ठुमके लगाती महिला। इस वीडियो पर हिंदू संगठन ने आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि इस तरह से मंदिर में फिल्मी गीत पर डांस करने से समाज में गलत मैसेज जाता है। हिंदुओं की बदनामी होती है और भावनाओं को भी ठेस पहुंचती है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर जब ऐसे वीडियो अपलोड किए जाते हैं तो ये दुनिया भर में हिंदुओं के मजाक का कारण बनते हैं।

मंदिर के अंदर काली माता की मूर्ति के आगे ठुमके लगाती महिला।
मंदिर के अंदर काली माता की मूर्ति के आगे ठुमके लगाती महिला।

पुलिस को शिकायत देकर करेंगे कार्रवाई की मांग

सुनील कुमार बंटी ने कहा कि वह महिला के खिलाफ शिकायत देंगे और पुलिस से कार्रवाई की मांग करेंगे। इस वीडियो को भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला और उसकी बेटी कई बार इस तरह की हरकतें कर चुके हैं। महिला का घर भी थाना डिवीजन नंबर 6 के पास है। हालांकि वह कभी उससे मिले नहीं हैं। न ही अभी तक महिला का असली नाम पता है। पुलिस से इनकी पहचान उजागर करने और थाने बुलाने की मांग की जाएगी। अगर इनके खिलाफ पुलिस एक्शन नहीं लेती है, तो शिव सेना अन्य हिंदू संगठनों की मदद से प्रदर्शन करेगी।

शहजादी रूबल आईडी से अपलोड हुआ है वीडियो

सुनील कुमार बंटी ने बताया कि इस वीडियो को उनकी महिला विंग की नेता ने देखा और आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि वीडियो किसी शहजादी रूबल आईडी से अपलोड किया गया है।इसमें काली माता का मंदिर दिख रहा है। इसमें माता की मूर्ति के आगे महिला ठुमके लगा रही है। इस दौरान कई बार उसकी साड़ी का पल्लू भी गिर जाता है।उन्होंने कहा कि काली मंदिर में इस तरह के आपत्तिजनक गाने “चिकनी चमेली पव्वा चढ़ा के आई’ पर डांस करना हिंदू देवी-देवताओं का अपमान है।

डांस करते वक्त मंदिर के अंदर महिला ने पहन रखे हैं सैंडल।
डांस करते वक्त मंदिर के अंदर महिला ने पहन रखे हैं सैंडल।

मंदिर में सैंडल पहनकर किया गया डांस

बंटी ने बताया कि महिला ने आपत्तिजनक गीत पर डांस तो किया ही है। हो सकता है कि ये गीत मंदिर में न बजाकर बाद में वीडियो में लगाया गया है। लेकिन डांस चिकनी चमेली गीत के तर्ज पर ही है। इससे भी बड़ी हैरानी वाली बात ये है कि मंदिर का पुजारी भी वहां नजर आ रहा है, महिला को किसी ने रोका नहीं। उन्होंने कहा कि महिला की साड़ी का पल्लू कई बार नाचते हुए गिरता है। इसके अलावा मंदिर के अंदर सैंडल पहनकर वह डांस कर रही है। मंदिर में सैंडल या जूते पहनकर जाना ही अपने आप में बेअदबी है।

महिला के खिलाफ एक्शन न होने पर मॉडल टाउन में करेंगे प्रदर्श-हिंदू नेता 

सुनील कुमार बंटी ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर इस तरह के आपत्तिजनक वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं, क्योंकि हिंदू समाज जागरूक नहीं है। शिव सेना नेता का कहना था कि अगर हिंदू समाज अब भी नहीं जागा, तो आने वाले समय में पंजाब भी बांग्लादेश जैसा बन सकता है। उन्होंने कहा कि अब हिंदुओं को जागना होगा और अपने देवी-देवताओं के हो रहे अपमान का जवाब खुद देना होगा। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो मॉडल टाउन में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment