जालंधर/राहुल
दिल्ली जालंधर नेशनल हाईवे पर देर रात करीब एक बजे एक्सीडेंट हुआ।जिससे 2 कारों को आग लग गई। जिससे में मौके पर 2 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर जख्मी हुए। एक्सीडेंट की सुचना राहगीरों ने पुलिस को और सोशल मीडिया पर फायर ब्रिगेड भेजने की अपील की। मौके पर एसएसएफ की टीम पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया।

नेशनल हाईवें 2 कारो को लगी आग।
घटना की जानकारी देते हुए इंशात शर्मा ने बताया कि दिल्ली जालंधर हाईवे पर चहेड़ू पुल के नजदीक पंजाब के भयानक सड़क हादसा हुआ। जिसमें कारों के भरे एक कैंटर से एक के बाद एक 2 कारे टकराई टकराते ही उनको आग लग गई। आग इतनी भीषण थी दस दस फुल आग की लपटें उठ रही थी। जितनी देर में फायर ब्रिगेड गाड़ियां पहुंची तब तक कारें पुरी तरह जल चुकी थी।
घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज के भेजा
इंशांत शर्मा ने बताया कि कार के पीछे ऑटो, एक्टिवा सहित मोटरसाइकिल टकरा गए। हादसे के दौरान रोड से गुजर रहे लोगों जानकारी देते बताया कि पहले एक कार को आग लग गई । दूसरी कार को भी लग गई ओर ट्रक भी आग की चपेट में आ गया।इतने में एक ऑटो भी उसी समय आकर टकरा जिसके पीछे एक्टिवा सवार लोग ओर मोटरसाइकल सवार भी आकर टकरा गया। 2 लोगों लोगों की मौके पर मौत हो गई। 3 लोगों को सिविल अस्पताल में इलाज के भेजा गया।
मौके पर पहुंचे SSF के पुलिस मुलाजिमों ने बताया कि फगवाड़ा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई जिन्होंने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया एबुलेंस को बुला कर घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया।
