आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि वह शाम करीब 4:30 बजे मध्य दिल्ली के लुटियंस जोन पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री निवास और भाजपा मंत्री प्रवेश वर्मा का घर भी आता है, मगर वहां की जमीन पूरी तरह सूखी थी। एक बूंद भी नहीं गिरी।
नई दिल्ली। राजधानी में प्रदूषण कम करने के नाम पर कृत्रिम वर्षा कराने के भाजपा सरकार के दावे पर आम आदमी पार्टी ने बड़ा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार ने कृत्रिम वर्षा के नाम पर भी फर्जीवाड़ा किया है, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में कहीं भी बारिश नहीं हुई।
आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि वह शाम करीब 4:30 बजे मध्य दिल्ली के लुटियंस जोन पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री निवास और भाजपा मंत्री प्रवेश वर्मा का घर भी आता है, मगर वहां की जमीन पूरी तरह सूखी थी। एक बूंद भी नहीं गिरी।आप नेता सौरभ भारद्वाज पहुंचे लुटियंस जोन, बोले- यहां नहीं गिरी एक भी बूंदबारिश को लेकर भाजपा पर कसा तंज
