गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोगों की मौत: ज्यादातर जानें दम घुटने से गईं; 4 टूरिस्ट समेत 18 लोगों के शवों की पहचान

पणजी- गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। मरने वालों में 4 टूरिस्ट और 14 स्टाफ शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।पुलिस के मुताबिक क्लब में करीब 12 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। यह इतना जोरदार था कि कुछ ही मिनटों में आग पूरे क्लब में फैल गई। फायर ब्रिगेड ने काफी देर की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया।

घटना की सूचना मिलते ही CM प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो मौके पर पहुंचे। CM ने बताया कि 3 लोगों की मौत जलने और बाकी की मौत दम घुटने से हुई है। हादसे की पूरी जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि क्लब में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया गया था। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और फोरेंसिक (FSL) टीम आग की असली वजह की जांच कर रही है।

घटना से जुड़ी तस्वीरें…

अधिकारियों ने बताया कि आग क्लब के किचन एरिया से दूसरे हिस्सों में फैली। - Dainik Bhaskar
पणजी से करीब 25 km दूर अरपोरा गांव में यह पॉपुलर पार्टी वेन्यू पिछले साल खुला था। आग आधी रात के बाद रोमियो लेन के पास बिर्च में लगी।
पणजी से करीब 25 km दूर अरपोरा गांव में यह पॉपुलर पार्टी वेन्यू पिछले साल खुला था। आग आधी रात के बाद रोमियो लेन के पास बिर्च में लगी।
Share This Article
Leave a comment