मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में बुधवार को कालका एक्सप्रेस ट्रेन से 8 श्रद्धालु कट गए। इसमें 6 महिलाओं की मौत हो गई। कई जख्मी हैं। घटना के बाद स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। हादसा सुबह 9.30 बजे प्लेटफार्म नंबर 3 पर हुआ। हुआ यूं कि चोपन से पैसेंजर ट्रेन रेलवे स्टेशन पहुंची। भीड़ होने की वजह से कुछ श्रद्धालु ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर न उतरकर दूसरी तरफ ट्रैक पर उतर गए। इसी दौरान, तेज रफ्तार में कालका एक्सप्रेस उस ट्रैक से गुजरी। यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले ही 7-8 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। रेलवे ट्रैक पर खून ही खून बिखर गया। शवों के चीथड़े उड़ गए। पुलिसवालों ने टुकड़ों को समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। ज्यादातर श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए गंगा घाट जा रहे थे। घटना की सूचना पर रेलवे के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीक के अस्पताल भेजा गया है।


हादसे में शवों के चीथड़े उड़ गए। पुलिसवाले टुकड़ों को समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
