AAP विधायक छेड़छाड़ मामले में दोषी करार

 पंजाब के तरनतारन की एक अदालत ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के विधायक को छेड़छाड़ के मामले में दोषी करार दिया है। अब इस मामले में सजा का ऐलान 12 सितंबर को किया जाएगा।

 

सितंबर 10, नई दिल्ली: – पंजाब के तरनतारन की एक अदालत ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के विधायक को छेड़छाड़ के मामले में दोषी करार दिया है। खडूर साहिब से विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा पर एक विवाह समारोह के दौरान एक लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप था। अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें दोषी पाया है। फैसला आते ही पुलिस ने विधायक मनजिंदर सिंह को हिरासत में ले लिया है। अब इस मामले में सजा का ऐलान 12 सितंबर को किया जाएगा।

 

 

 

 

Share This Article
Leave a comment